'लगान' के 25 साल : एलआईएफएफ में स्पेशल स्क्रीनिंग, आमिर खान बोले- दिल से बनाई गई फिल्म

IANS | June 9, 2026 11:48 PM

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने के मौके पर इसे विश्वास, जुनून और ईमानदारी से तैयार प्रोजेक्ट बताया है। औपनिवेशिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) में 12 जुलाई को होगी।

जुबीन गर्ग मौत मामला : अदालत में पांच और गवाहों के बयान दर्ज

IANS | June 9, 2026 11:44 PM

गुवाहाटी, 9 जून (आईएएनएस)। गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष के पांच और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। यह मामला राज्य के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में से एक माना जा रहा है, जिसमें न्यायिक कार्यवाही लगातार आगे बढ़ रही है।

विश्व नेत्रदान दिवस : मौत के बाद भी जिंदा रहती हैं आंखें, किसी की अंधेरी दुनिया में ला सकता है उजाला

IANS | June 9, 2026 11:42 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। क्या आप जानते हैं कि इंसान की मृत्यु के बाद भी उसकी आंखें इस खूबसूरत दुनिया को देख सकती हैं? चिकित्सा विज्ञान का यह प्रमाणित सच किसी चमत्कार से कम नहीं है कि मौत के बाद भी हमारी आंखें जीवित रहती हैं और एक एकल मृत दाता की आंखों से आज की आधुनिक 'घटक सर्जरी' तकनीक के जरिए दो या उससे अधिक नेत्रहीन लोगों के जीवन में रोशनी लौटाई जा सकती है।

गिरीश कर्नाड : 'महाभारत' से मिली प्रेरणा तो रचा 'ययाति', अतीत की कहानियों में खोजे वर्तमान के सवाल

IANS | June 9, 2026 11:25 PM

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। भारतीय रंगमंच, साहित्य और सिनेमा जगत के बहुमुखी प्रतिभा के धनी गिरीश कर्नाड उन चुनिंदा रचनाकारों में थे, जिन्होंने भारतीय इतिहास, पुराण और लोककथाओं को आधुनिक समाज के सवालों से जोड़कर नई पहचान दी।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 5 सबसे सफल विकेटकीपर

IANS | June 9, 2026 10:06 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। क्रिकेट के खेल में विकेटकीपर की भूमिका बहुत अहम होती है, जो सिर्फ गेंद को पकड़कर वापस बॉलर तक पहुंचाने का ही काम नहीं करते। इतिहास ऐसे कई मुकाबलों का गवाह रहा है, जिसमें विकेटकीपर ने अपने दम पर मैच का रुख पलट दिया। आइए, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की 5 सबसे सफल विकेटकीपर्स के बारे में जानते हैं।

परियोजनाओं के माध्यम से आय के स्रोत शुरू कर ‘आत्मनिर्भर पंचायत’ बनने की दिशा में कार्य करना होगा: विवेक भारद्वाज

IANS | June 9, 2026 10:02 PM

गांधीनगर, 9 जून (आईएएनएस)। पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने गांधीनगर में आयोजित 'आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम' वर्कशॉप में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए अब पंचायतों को विभिन्न स्थानीय परियोजनाओं के माध्यम से आय के स्रोत सृजित कर आत्मनिर्भर पंचायत बनने की दिशा में कार्य करना होगा। ये प्रोजेक्ट्स साकार करने के लिए पंचायत मंत्रालय द्वारा विभिन्न तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, नवीन तथा विकासोन्मुखी बनाना है।

मुकेश ऋषि से अनूप जलोटा तक, पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर सितारों ने दी बधाई

IANS | June 9, 2026 9:59 PM

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल होने और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने बधाई दी है। अभिनेत्री पूनम पांडे, अभिनेता मुकेश ऋषि और गायक अनूप जलोटा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, 11 जून को होगी सुनवाई

IANS | June 9, 2026 9:49 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया था।

घरेलू हिंसा मामले में सपना चौधरी को राहत, एक्ट्रेस को सुरक्षा, कोर्ट ने पति पर लगाई पाबंदी

IANS | June 9, 2026 9:32 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। हरियाणा की एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से घरेलू हिंसा मामले में मंगलवार को अंतरिम राहत मिल गई है। अदालत ने उन्हें महिला संरक्षण कानून के तहत सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

फीफा वर्ल्ड कप: जानिए भारतीय समय के अनुसार कब देख सकेंगे किस देश का मैच?

IANS | June 9, 2026 9:01 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून (भारतीय समय के अनुसार) से होगी, जिसका फाइनल 20 जुलाई (भारतीय समय के अनुसार) को खेला जाएगा। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 48 टीमें कुल 104 मैच खेलेंगी।