केंद्र ने कोयला एक्सचेंज नियम, 2026 जारी किए; भारत के ऊर्जा बाजारों को मिलेगी मजबूती

IANS | June 9, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। भारत की कोयला आपूर्ति श्रृंखला के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्र सरकार ने कोयला एक्सचेंज नियम, 2026 को जारी कर दिया है। इससे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत ऊर्जा बाजारों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी कोयला मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई।

पीएम मोदी ने बनाया सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, गजेंद्र चौहान बोले- देश को नई ऊंचाइयों पर ले गए

IANS | June 9, 2026 3:17 PM

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। पीएम मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं। चौहान ने कहा कि 9 जून को पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और 10 जून को वह इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

जोजिला टनल से सालभर जुड़ा रहेगा लद्दाख, भारतीय सेना को मिलेगा रणनीतिक लाभ: (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल ध्रुव कटोच

IANS | June 9, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। देश की सबसे लंबी और सबसे चुनौतीपूर्ण जोजिला टनल का मंगलवार को ब्रेकथ्रू होने जा रहा है। इसके बाद यह टनल दोनों छोर से मिल जाएगा और आर-पार खुल जाएगी, जिसके बाद इसके जरिए आवाजाही शुरू होगी। टनल के ब्रेकथ्रू को लेकर (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल ध्रुव कटोच ने कहा कि यह रणनीतिक दृष्टि से भारतीय सेना को काफी फायदा पहुंचाने वाला है। भारतीय सेना के ऊपर दबाव कम होगा।

कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम

IANS | June 9, 2026 3:09 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। इस बीच भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने नाड़ी शोधन प्राणायाम को विशेष रूप से रेखांकित किया है। यह प्राणायाम मन की शांति, एकाग्रता और शारीरिक संतुलन का आसान और बेहद प्रभावशाली तरीका माना जाता है।

एआई खतरा नहीं, बल्कि विकास का एक बड़ा अवसर : एन चंद्रशेखरन

IANS | June 9, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि टेक्नोलॉजी सर्विसेज इंडस्ट्री के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) खतरा नहीं, बल्कि एक बड़ा अवसर है। साथ ही कहा कि कंपनी की एआई से आय पिछली चार तिमाही से लगातार बढ़ रही है।

मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा, आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के भारतीय टीम में हुआ बदलाव

IANS | June 9, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में एक बड़ा और अहम बदलाव किया गया है। मोहम्मद सिराज की जगह दोनों टी20 सीरीज के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

पत्नी देबिना और बेटियों के साथ वीडियो शेयर कर गुरमीत चौधरी बोले, यही मेरा घर है

IANS | June 9, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अक्सर सितारे अपने निजी जीवन के अनुभव को फैंस संग साझा करते रहते हैं। इस कड़ी में अभिनेता गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना बनर्जी और बेटियों के साथ एक वीडियो पोस्ट कर घर का असली मतलब बताया।

ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, भारत ए ने श्रीलंका ए को दिया 278 रन का लक्ष्य

IANS | June 9, 2026 2:14 PM

दांबुला, 9 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका में ए टीमों के बीच खेली जा रही वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के अपने पहले मैच में इंडिया ए टीम ने श्रीलंका ए को 278 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक लगाया।

ऑस्ट्रेलिया: टिम कुक ने पीएम अल्बनीज को किया फोन, बताया 'आपकी पॉलिसी से प्रभावित हैं एप्पल के नए सुरक्षा फीचर्स'

IANS | June 9, 2026 2:13 PM

कैनबरा, 9 (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का ऐसा पहला देश है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू कराया। एप्पल ने भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रख कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इन नए फीचर्स की प्रेरणा ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा मॉडल को बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को फोन कर इस बारे में बताया।

'बंटवारा 1947' के मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का दर्द, परिवार की रक्षा करते नजर आए सनी देओल

IANS | June 9, 2026 2:06 PM

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म पहले 'लाहौर 1947' के नाम से चर्चा में थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसके नाम और पहचान दोनों को बदलकर नए अंदाज में इसे पेश किया है। मोशन पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। यह फिल्म 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।