सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एआई युग में छलांग लगाने के लिए तैयार हैं: सेल्सफोर्स की अरुंधति भट्टाचार्य (आईएएनएस इंटरव्यू)
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपना रहे हैं और ग्राहक सेवा, परिचालन दक्षता तथा जोखिम मूल्यांकन को बेहतर बनाने के लिए नई पीढ़ी की तकनीकों को अपनाने के इच्छुक हैं। यह बात सेल्सफोर्स इंडिया और साउथ एशिया की प्रेसिडेंट एवं सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य ने मंगलवार को कही।