एमओएसपीआई ने जीआरएएएम के साथ की साझेदारी, एम्बार्क इंडिया डेवलपमेंट फेलोशिप प्रस्ताव के तहत नियुक्त होंगे दो फेलो

IANS | June 25, 2026 4:18 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने ग्रासरूट्स रिसर्च एंड एडवोकेसी मूवमेंट (जीआरएएएम) के साथ एम्बार्क इंडिया डेवलपमेंट फेलोशिप प्रस्ताव के तहत दो फेलो की नियुक्ति के लिए एक स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज

IANS | June 25, 2026 4:13 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। मुंबई आतंकी हमले को एक नए नजरिए से दिखाने के लिए अभिनेता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म 'प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' लेकर आ रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 109 अंकों की बढ़त

IANS | June 25, 2026 4:11 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि मंगलवार सत्र की गिरावट को छोड़ दें तो पिछले कई सत्रों में बाजार ने लगातार बढ़त दर्ज की है।

अमेजन के 48 अरब डॉलर के निवेश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, कहा-इससे भारत के युवाओं के लिए पैदा होंगे अवसर

IANS | June 25, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत में अमेजन के 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत किया और कहा कि इससे देश युवाओं के लिए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, यह पूरी दुनिया की भारत में निवेश करने को लेकर रुचि को दिखाता है।

'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज, खतरनाक किरदार में दिखे रवि किशन

IANS | June 25, 2026 3:10 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। इस कड़ी में मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद साफ है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा बड़ी, ज्यादा मसालेदार और ज्यादा खतरनाक होने वाली है। टीजर में पुराने किरदारों की वापसी के साथ सत्ता, बदला और एम्पायर की नई जंग का संकेत दिया गया है।

रोनाल्डो और मेसी की मैदान पर बेहतर करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा है: सुनील छेत्री

IANS | June 25, 2026 3:00 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इतने लंबे और सफल करियर के बाद भी ऊंचे स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की इच्छाशक्ति ही इन दोनों खिलाड़ियों को खास बनाती है।

सोने और चांदी में गिरावट का असर: गोल्ड ईटीएफ 2 प्रतिशत और सिल्वर ईटीएफ करीब 4 प्रतिशत लुढ़का

IANS | June 25, 2026 2:48 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर गुरुवार को गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) और सिल्वर ईटीएफ पर देखने को मिला और इनमें करीब 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंप: जब धरती डोली और मची तबाही, 2004 में तो 2 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

IANS | June 25, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में धरती डोली और अपने साथ बर्बादी लेकर आई। एक झटके में कई इमारतों को जमींदोज कर दिया। वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप ने एक बार फिर दुनिया को याद दिलाया कि प्रकृति के सामने इंसान कितना असहाय है। हालांकि ये भूकंप वेनेजुएला के इतिहास के सबसे बड़े झटकों में शामिल हैं, लेकिन दुनिया में अब तक दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली भूकंपों की सूची में इनकी जगह नहीं बन पाई है।

ईपीएफओ में ऑडिटर सहित 74 पदों पर नौकरी का अवसर, 30 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 25, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, ईपीएफओ ने अपने विभिन्न कार्यालयों में डेपुटेशन के आधार पर अलग-अलग कुल 74 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'कभी माफ न करें, कभी न भूलें': आपातकाल की 51वीं बरसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

IANS | June 25, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल की 51वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने नागरिकों से कहा कि इस दाग को बार-बार याद करने की जरूरत है, ताकि देश में फिर कोई ऐसा पैदा न हो, जिसको इस पाप के रास्ते पर जाने की इच्छा हो जाए।