दिल्ली में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने LPG सप्लाई को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत अपनी कुल LPG जरूरत का लगभग 60% आयात करता है, जिसमें से करीब 90% गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते देश में आती है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन सरकार घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।सुजाता शर्मा ने यह भी बताया कि रिफाइनरियों में LPG उत्पादन बढ़ाया गया है ताकि सप्लाई पर असर न पड़े। देशभर में लगभग 25,000 LPG डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं, जो रोज़ाना करीब 50 लाख गैस सिलेंडरों की डिलीवरी कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
#LPGSupply #GasSupply #LPGIndia #PetroleumMinistry #SujataSharma #GasUpdate #LPGNews #IndiaNews #EnergyNews #BreakingNews