एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2026: असिस्टेंट केमिस्ट ट्रेनी के 40 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 26 जून से आवेदन शुरू

IANS | June 25, 2026 2:19 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एनटीपीसी लिमिटेड ने असिस्टेंट केमिस्ट ट्रेनी (एसीटी) के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'बालिका वधू' की सुमित्रा बनीं स्मिता बंसल का छलका दर्द, बोलीं- 'काम की वजह से मेरे और बेटी के बीच आ गई थीं दूरी'

IANS | June 25, 2026 2:13 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन की दुनिया में अभिनेत्री स्मिता बंसल ने 'बालिका वधू' शो में 'सुमित्रा' का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हाल ही में उन्होंने एक टीवी टॉक शो 'तुम हो ना- घर की सुपरस्टार' में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक अनुभव साझा किया और बताया कि लगातार शूटिंग और काम की व्यस्तता के कारण उन्हें अपने घर और बच्चों के साथ समय नहीं मिल पाता था।

पीएम मोदी से मिले अमेजन के सीईओ एंडी जेसी, 2030 तक भारत में 48 अरब डॉलर निवेश का किया ऐलान

IANS | June 25, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। अमेजन के सीईओ अमेजन एंडी जेसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जेसी ने भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। जेसी ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 2030 तक अतिरिक्त 13 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया।

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी ने लगाया फेमा के उल्लंघन का आरोप, शेयर में लगा लोअर सर्किट

IANS | June 25, 2026 2:04 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। सेबी की जांच का सामना कर रही राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर में गुरुवार को 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा, जिससे कंपनी का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर फिसलकर 97.02 रुपए पर गया है। इसकी वजह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कंपनी पर विदेशों में लेनदेन पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के उल्लंघन का आरोप लगाना है।

भारत ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए लॉन्च किया 'एयर सुविधा 2.0', इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य निगरानी होगी और मजबूत

IANS | June 25, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्रालय ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के सहयोग से गुरुवार को 'एयर सुविधा 2.0' लॉन्च किया। यह पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस (बिना संपर्क वाला) और उन्नत पैसेंजर हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन पोर्टल है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को और मजबूत बनाना है।

नितिन गडकरी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर मानसून की तैयारियों को मजबूत करने के दिए निर्देश

IANS | June 25, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर मानसून से जुड़ी तैयारियों को पूरी तरह मजबूत किया जाए और खराब मौसम के कारण होने वाली बाधाओं को कम करने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं।

रायन कुक ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा

IANS | June 25, 2026 1:31 PM

एम्स्टर्डम, 25 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच रायन कुक ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (केएनसीबी) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। कुक के इस फैसले के साथ उनका चार साल का सफल कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसमें उन्होंने नीदरलैंड्स क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

IANS | June 25, 2026 12:54 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्र ने सरकारी कंपनियों में ऑफ फॉर सेल (ओएफएस) लाकर 2026 में अब तक 25,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटा ली है। यह बीते एक दशक में सरकार द्वारा ओएफएस के जरिए जुटाई गई सबसे अधिक राशि है। यह जानकारी मार्केट डेटा में दी गई।

गौतम अदाणी ने इनोवेटर्स और कारोबारियों को सपोर्ट करने के लिए शुरू की 'वंदे भारतम्' पहल

IANS | June 25, 2026 12:27 PM

अहमदाबाद, 25 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को इनोवेटर्स, कारोबारियों और समस्याओं का समाधान करने वाले लोगों का समर्थन करने के लिए 'वंदे भारतम्' पहल शुरू की है।

'इमरजेंसी' संविधान की भावना को कुचलने और भारत को तानाशाही की ओर धकेलने की कोशिश थी : भूपेंद्र पटेल

IANS | June 25, 2026 12:26 PM

गांधीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी को संविधान की भावना को कुचलने और देश को "तानाशाही के अंधेरे" में धकेलने की कोशिश बताया। उन्होंने स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे विवादित दौर में से एक की बरसी पर यह बात कही।