कोयला मंत्रालय ने स्वच्छ कोयला तकनीकों पर ब्रिक्स समूह के एक कार्यक्रम का किया आयोजन, कोयला गैसीकरण की संभावनाओं पर दिया गया जोर

IANS | June 24, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को स्वच्छ कोयला तकनीकों (क्लीन कोल टेक्नोलॉजी) पर एक ब्रिक्स साइड इवेंट का आयोजन किया, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास और कोयले के स्वच्छ उपयोग को बढ़ावा देने में कोयला गैसीकरण (कोल गैसीफिकेशन) की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

'अब दर्शकों को एक अलग रजत बेदी देखने को मिलेगा', जन्मदिन पर अभिनेता का लोगों से वादा

IANS | June 24, 2026 8:40 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। 'कोई... मिल गया', 'जोड़ी नंबर 1', 'इंडियन', 'रक्त' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता रजत बेदी ने बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास अवसर पर उन्होंने आईएएनएस से बात की और अपनी जिंदगी, करियर, फिटनेस और बदलते मनोरंजन जगत को लेकर विचार साझा किए।

नीट यूजी पेपर लीक मामला : पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

IANS | June 24, 2026 8:13 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 पेपर लीक मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, नीट यूजी पेपर लीक केस में आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 8 जुलाई तक बढ़ा दी है।

एयर इंडिया का विमान दिल्ली-अमृतसर उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में पहुंचा, दिए गए जांच के आदेश

IANS | June 24, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से अमृतसर जा रही उसकी एक उड़ान सोमवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान 'गो-अराउंड' प्रक्रिया अपनाते समय कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई।

एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर के 35 पदों पर नौकरी का अवसर, 14 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 24, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रेगुलर आधार पर बैंक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ-II) के कुल 35 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके देश के नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'ब्रिक्स स्पेस इकोनॉमी' वैश्विक विकास का अगला बड़ा क्षेत्र, सदस्य देशों से सामूहिक प्रयास की अपील: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | June 24, 2026 7:33 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि 'ब्रिक्स स्पेस इकोनॉमी' वैश्विक विकास का अगला बड़ा क्षेत्र बन सकती है। उन्होंने ब्रिक्स सदस्य देशों से नवाचार, निवेश, उद्यमिता और सतत विकास के नए अवसरों को खोलने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म, दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

IANS | June 24, 2026 7:13 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर हिट का दर्जा हासिल कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई कर ली है और इस साल की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

भारत-यूके व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल

IANS | June 24, 2026 7:11 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 25 से 27 जून 2026 तक ब्रिटेन यानी यूनाइटेड किंगडम (यूके) के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह दौरा भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) और डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन (डीसीसी) के 15 जुलाई 2026 से लागू होने से पहले हो रहा है। इस यात्रा को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

कॉमेडी के मास्टर सतीश शाह, जिन्होंने तीनों खान के साथ छोड़ी अपनी छाप

IANS | June 24, 2026 7:04 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो बेशक मुख्य किरदार में कम दिखाई दें, लेकिन जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो पूरा माहौल बदल देते हैं। ऐसे ही कलाकार थे सतीश शाह, जिन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया।

री-इवैल्यूएशन के बाद बदली किस्मत, अहमदाबाद का छात्र बना सीबीएसई 12वीं टॉपर

IANS | June 24, 2026 6:48 PM

अहमदाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 21 जून को कक्षा 12वीं के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के नतीजे घोषित किए। री-इवैल्यूएशन के नतीजे आने के बाद, गुजरात के अहमदाबाद के छात्र कृष अच्युत दानी ने सीबीएसई क्लास 12 की परीक्षा में 500 में से 499 अंक हासिल करके इतिहास रच दिया। इस शानदार उपलब्धि के साथ, उन्होंने देश में टॉप रैंक हासिल की और अपने बेहतरीन एकेडमिक प्रदर्शन के लिए खूब तारीफ बटोरी।