गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ यह कह रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अखिलेश यादव का कहना है कि वाराणसी, गोरखपुर समेत कई शहरों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऑनलाइन गैस बुकिंग सिस्टम में भी लगातार एरर आ रहा है, जिससे लोग सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर गैस की किल्लत नहीं है तो फिर हर शहर में सिलेंडर के लिए भीड़ और लाइनें क्यों लग रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे या फिर जनता से सहयोग की अपील करे।
#YogiAdityanath #BJP #NarendraModi #AkhileshYadav #GasCrisis #LPGShortage #SamajwadiParty #GasCylinder #UPPolitics #IndiaNews #PoliticalNews #BreakingNews #LPGIssue #GasSupply #VaranasiNews #GorakhpurNews #GasBooking