कॉमेडी के मास्टर सतीश शाह, जिन्होंने तीनों खान के साथ छोड़ी अपनी छाप
मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो बेशक मुख्य किरदार में कम दिखाई दें, लेकिन जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो पूरा माहौल बदल देते हैं। ऐसे ही कलाकार थे सतीश शाह, जिन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया।