बीपीएसएससी भर्ती 2026: कंपनी कमांडर के 65 पदों पर आवेदन शुरू, 30 जुलाई तक भरें फॉर्म

IANS | June 30, 2026 5:57 PM

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गृह विभाग (विशेष शाखा) पटना के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अभ्यर्थियों से कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

अब वैश्विक आधारस्तंभ बन चुका है भारत : विनय क्वात्रा

IANS | June 30, 2026 5:35 PM

वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि भारत सिर्फ एक जरूरी वैश्विक साझेदार से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर का जरूरी आधारस्तंभ बन गया है, जो लगातार आर्थिक विकास, भरोसेमंद साझेदारी और तकनीकी बदलाव से आगे बढ़ रहा है।

गुजरात सरकार के 'शाला प्रवेशोत्सव और कन्या केलवणी महोत्सव' से स्कूलों में ड्रॉपआउट दरों में आई कमी

IANS | June 30, 2026 5:33 PM

गांधीनगर, 30 जून (आईएएनएस)। हर साल की तरह इस बार भी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए गुजरात में 'शाला प्रवेशोत्सव और कन्या केलवणी महोत्सव' का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में 23 जून को राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से इस तीन दिवसीय महोत्सव के 24वें संस्करण की शुरुआत की गई। ‘शाला प्रवेशोत्सव और कन्या केलवणी महोत्सव’ से स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट में कमी आई है।

भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-मई में पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 9.6 प्रतिशत रहा: केंद्र

IANS | June 30, 2026 5:31 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारत का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल-मई में 1.624 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 9.6 प्रतिशत है। यह जानकारी कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (सीजीए) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

गांधी से लेकर नेहरू तक के डॉक्टर रहे बिधान चंद्र रॉय, जानिए उनकी नाड़ी विज्ञान पर अद्भुत पकड़ की कहानी

IANS | June 30, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के महान चिकित्सक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में समर्पित है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य चिकित्सकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना और समाज में उनके महत्व के प्रति जागरुकता फैलाना है।

इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से रौंदा

IANS | June 30, 2026 5:17 PM

हरारे, 30 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में मंगलवार को पारी और 85 रन के अंतर से जीत दर्ज की। सिर्फ तीन दिनों तक चले इस मुकाबले में मेजबान टीम के ओपनर इनोसेंट काइया ने बल्ले से जलवा बिखेरा, जबकि बांग्लादेशी खेमे से तैजुल इस्लाम ने हार के बावजूद अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।

हरिप्रसाद चौरसिया का अनोखा सफर, पिता बनाना चाहते थे पहलवान, लेकिन बने बांसुरी के जादूगर

IANS | June 30, 2026 5:15 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। महान बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया ने संघर्ष, कड़ी मेहनत और जिद से अलग पहचान बनाई। 1 जुलाई 1938 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में पैदा हुए हरिप्रसाद चौरसिया को उनका परिवार पहलवान बनते देखना चाहता था, लेकिन वह संगीत में अपना करियर बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने घर में अखाड़ा और बाहर सुर साधना शुरू कर दिया।

आईओसीएल में 432 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी, 28 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 30, 2026 5:00 PM

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अपनी बरौनी रिफाइनरी यूनिट में 12 महीने की अवधि के लिए अलग-अलग ट्रेड/डिसिप्लिन के तहत अप्रेंटिस के तौर पर काम करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

जेब में रखा था फोन और गलती से इंस्टा पर हो गए थे लाइव, अरशद वारसी ने सुनाया पूरा किस्सा

IANS | June 30, 2026 4:59 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अरशद वारसी टेक्नोलॉजी के मामले में खुद को बहुत कमजोर मानते हैं और कई बार सोशल मीडिया और स्मार्टफोन संभालने में गलती कर बैठते हैं। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार वह गलती से सोशल मीडिया पर लाइव हो गए थे।

85 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ताओं को एआई पर भरोसा, भविष्य को लेकर भी हैं बेहद आशावादी: रिपोर्ट

IANS | June 30, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारत में 85 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर मजबूत भरोसा जताया है और भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका को लेकर उत्साह दिखाया है। वहीं, 94 प्रतिशत लोगों का मानना है कि तकनीक ने उनके जीवन को पहले से बेहतर बनाया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी अश्योरेंट इंक. की एक रिपोर्ट में सामने आई।