ऊर्जा क्षेत्र में पिछले 6-7 वर्षों के काम से मध्य पूर्व संकट के दौरान निर्बाध कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई: पूर्व बीपीसीएल निदेशक

IANS | June 30, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पूर्व निदेशक (एचआर) राज कुमार दुबे ने मंगलवार को कहा कि मध्य पूर्व संकट के दौरान कच्चे तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में बीते छह-सात वर्षों में सरकार की ओर से किए गए काम ने अहम भूमिका निभाई है।

मुंबई में पानी की कमी से परेशान कनिका महेश्वरी, बोलीं- 'अब हर बूंद का हिसाब रखना पड़ता है'

IANS | June 30, 2026 7:53 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री कनिका महेश्वरी ने मुंबई में बढ़ते जल संकट पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी एक ऐसी समस्या है, जो लोगों की पूरी दिनचर्या बदल देती है। उन्होंने सरकार से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

भारत के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए व्यापार में आसानी और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर करना होगा फोकस : नीति आयोग

IANS | June 30, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। देश में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रकाश डालते हुए नीति आयोग ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया कि भारत में पर्यटन को बढ़ाने के लिए व्यापार में आसानी और वीजा प्रक्रियाओं को सरल किया जाना चाहिए।

पहला टी20: आयरलैंड की हार भुलाकर इंग्लैंड के खिलाफ नई शुरुआत करना चाहेगा भारत

IANS | June 30, 2026 7:25 PM

डरहम, 30 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम बुधवार से एक नया अध्याय शुरू करेगी। बुधवार को टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा।

काशी की गुलाबी मीनाकारी को मिली वैश्विक पहचान, अमेरिका से दुबई तक मिल रहे ऑर्डर

IANS | June 30, 2026 7:17 PM

वाराणसी, 30 जून (आईएएनएस)। काशी की सदियों पुरानी पारंपरिक गुलाबी मीनाकारी कला को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली है। इस कला से तैयार होने वाले आभूषण अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी पसंद किए जा रहे हैं। बढ़ती वैश्विक मांग के चलते वाराणसी के कारीगरों को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इजराइल, कनाडा और दुबई समेत कई देशों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। इससे इस पारंपरिक शिल्प से जुड़े कारीगरों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी बढ़े हैं।

महिला टी20 विश्व कप: पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IANS | June 30, 2026 6:48 PM

द ओवल, 30 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

मुंबई : चेंबूर इलाके में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत, चार बच्चे घायल

IANS | June 30, 2026 6:43 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर इलाके में हुए हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए हैं। चेंबूर के रोड नंबर-11 पर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इससे बस में सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए।

एम्स-पटना में सीनियर रेजिडेंट के 45 पदों पर नियुक्त होने का अवसर, फटाफट 14 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 30, 2026 6:35 PM

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एम्स-पटना ने अपने विभिन्न विभागों में भारत सरकार की रेजिडेंसी योजना के तहत तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के कुल 45 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

'पेड पालकी' विवाद : निर्देशक और लीड एक्ट्रेस ने सतेंद्र सोनी के आरोपों को बताया गलत, कहा- 'हमारे पास हर बात के सबूत हैं'

IANS | June 30, 2026 6:14 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। 'पेड पालकी' को लेकर अभिनेता सतेंद्र सोनी और फिल्म की टीम के बीच शुरू हुआ विवाद नया मोड़ ले चुका है। पहले जहां सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फिल्म के निर्माता-निर्देशक पर मेहनताना नहीं देने, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह और लीड एक्ट्रेस प्रगति चौहान ने सामने आकर सफाई दी है।

खाड़ी संकट के बीच भारत ने सक्रिय नीतिगत निर्णयों और निरंतर राजनयिक प्रयासों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बचाया : पूर्व वरिष्ठ अधिकारी

IANS | June 30, 2026 6:08 PM

कोलकाता, 30 जून (आईएएनएस)। भारत ने सक्रिय नीतिगत निर्णयों, रणनीतिक अवसंरचना विस्तार और निरंतर राजनयिक प्रयासों के माध्यम से खाड़ी संकट के प्रभाव से उपभोक्ताओं को सफलतापूर्वक बचाया, जिससे निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित हुई। यह जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पूर्व सचिव विवेक कुमार की ओर से मंगलवार को दी गई।