रणनीतिक तैयारी और मजबूत कूटनीति ने भारत को ईंधन संकट से बचाया: पूर्व आईओसीएल चेयरमैन

IANS | June 30, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पूर्व चेयरमैन बी. अशोक ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत बड़े ईंधन और ऊर्जा संकट से बचने में सफल रहा।

महिला टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ मिली जीत ने बहुत आत्मविश्वास दिया, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज लूसी हैमिल्टन का बयान

IANS | June 30, 2026 1:07 PM

लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन ने कहा है कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में नई गेंद से लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में इसी भरोसे के साथ उतरने को तैयार हैं।

'तम्मा तम्मा' डांस स्टेप को लेकर फैली थी अफवाह, जावेद जाफरी बोले-'लोग समझते थे मैंने किया है संजय दत्त का डांस'

IANS | June 30, 2026 1:04 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई गाने ऐसे हैं जो सिर्फ अपनी धुन या फिल्म की वजह से ही नहीं बल्कि अपने डांस स्टेप्स की वजह से भी लंबे समय तक याद रखे जाते हैं। 90 के दशक का सुपरहिट गाना 'तम्मा तम्मा' भी उन्हीं में से एक है, जिसने अपने एनर्जी से भरे डांस और अनोखे हुक स्टेप्स के चलते दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। फिल्म 'थानेदार' का यह गाना उस दौर में इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी इसे बॉलीवुड के आइकॉनिक डांस नंबरों में गिना जाता है। इसी गाने को लेकर अब अभिनेता और डांसर जावेद जाफरी ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उस समय लोगों के बीच एक बड़ी गलतफहमी फैल गई थी।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ट्रंप के शासन में भारत-अमेरिका संबंधों के मुख्य आर्किटेक्ट बनकर उभरे

IANS | June 30, 2026 12:58 PM

वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत के तौर पर अपने कार्यकाल के छह महीने बाद, सर्जियो गोर ट्रंप सरकार के भारत-अमेरिका संबंधों के मुख्य आर्किटेक्ट में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक करीबी पहुंच के साथ-साथ व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग में ठोस नतीजे देने पर भी जोर दिया है।

सरकार ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाई

IANS | June 30, 2026 12:57 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। मंत्रालय ने बताया कि जीएसटीएटी पोर्टल पर बड़ी संख्या में अपीलें दाखिल होने के कारण आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

जब सेट पर अचानक गरजे सुनील दत्त, घबरा गई थीं वहीदा रहमान, नरगिस से की थी शिकायत

IANS | June 30, 2026 12:57 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों से जुड़े किस्से आज भी लोग बड़े ही दिलचस्पी से सुनते और पढ़ते हैं। ऐसी ही एक किस्सा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'मुझे जीने दो' की शूटिंग के दौरान अभिनेता सुनील दत्त अचानक लोगों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे। उस समय किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्या हो गया है, लेकिन कुछ देर बाद जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया।

फेड की सख्त नीति और पश्चिम एशिया तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

IANS | June 30, 2026 12:46 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंकाओं ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी से दूर कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो सोना अक्टूबर 2008 के बाद अपनी सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज कर सकता है।

'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे', रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार

IANS | June 30, 2026 12:37 PM

रामपुर, 30 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

रिकॉर्ड, ट्रॉफी नहीं, वापस उठने की काबिलियत, खेल तुम्हें याद करेगा, बेन स्टोक्स: युवराज सिंह

IANS | June 30, 2026 12:37 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावनात्मक पोस्ट साझा की है। युवराज ने 15 साल के लंबे करियर में स्टोक्स के मुश्किलों से उबरने की उनकी काबिलियत की तारीफ की।

भारत-अमेरिका संबंधों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत जुड़ाव है: पूर्व अमेरिकी राजदूत

IANS | June 30, 2026 12:25 PM

वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत केनेथ आई. जस्टर ने कहा कि लोगों के बीच संबंध, डिप्लोमैटिक उतार-चढ़ाव के दौर में भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली कड़ी रहा है। उन्होंने भारत में शुरुआती अमेरिकी कॉन्सुलेट से लेकर आज की बड़ी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी तक के संबंधों के विकास का पता लगाया।