अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

IANS | May 15, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। आजकल बच्चे स्कूल से लेकर मनोरंजन तक हर काम के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनका ऑनलाइन समय भी बढ़ता जाता है। इंटरनेट पर दोस्तों से जुड़ना, नई चीजें सीखना और रुचियां पूरा करना बहुत अच्छा है, लेकिन इसमें कई जोखिम भी हैं। माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि वे बच्चों के ऑनलाइन अनुभवों को सुरक्षित और सकारात्मक बनाएं।

नासा की नई एलईएसटीआर तकनीक, जो करेगी चंद्रमा के -388 फारेनहाइट तापमान का परीक्षण

IANS | May 15, 2026 12:54 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। चंद्रमा पर दिन में चिलचिलाती गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में अब चंद्रमा, मंगल और अन्य ग्रहों पर भविष्य के मिशनों के लिए सामग्रियों को तैयार करने की दिशा में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।

स्पेस में बैंगनी रंग की खूबसूरती, नासा ने दिखाई तारों से भरी 'पिनव्हील गैलेक्सी' की झलक

IANS | May 15, 2026 11:12 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। स्पेस की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही खूबसूरत भी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने स्पेस की बैंगनी रंग की अनोखी खूबसूरती का शानदार नजारा साझा किया है। इस तस्वीर में दिख रही है पिनव्हील गैलेक्सी, जिसे वैज्ञानिक मेसियर 101 यानी एम-101 भी कहते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा 'महुआ', फूल-फल से लेकर बीज तक फायदेमंद

IANS | May 15, 2026 9:46 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। आज के अव्यवस्थित समय में शायद ही कोई इंसान ऐसा होगा जिसे शारीरिक या मानसिक समस्याएं न हो। मगर प्रकृति के पास इसका समाधान औषधीय गुणों से भरपूर फल, फूल व जड़ी बूटियों के रूप में है। ऐसा ही प्रकृति का तोहफा है महुआ, जिसके फल-फूल से लेकर बीज तक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे

IANS | May 15, 2026 9:43 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आयुष मंत्रालय)। क्या आप कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन या बार-बार कब्ज से परेशान हैं? अगर हां, तो शलभासन आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस करीब आ रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना योगासन और उसके फायदों की जानकारी दे रहा है। आज इस सीरीज में शलभासन के बारे में बताया गया है।

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

IANS | May 15, 2026 8:07 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

शिव के नटराज स्वरूप को समर्पित 10वीं शताब्दी का अद्भुत मंदिर, पर्यटकों का भी पसंदीदा स्थल

IANS | May 14, 2026 11:41 PM

जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। देश के कोने-कोने में देवाधिदेव महादेव के कई भव्य व दिव्य मंदिर स्थित हैं। राजस्थान राज्य में भी कई मंदिर हैं, जिनकी खूबसूरती के साथ ही निर्माण की कथा भी हैरत में डालती है। ऐसा ही एक भव्य मंदिर शिव के नटराज स्वरूप को समर्पित है, जिसका निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था।

कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान

IANS | May 14, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, पढ़ाई का दबाव, बढ़ता कॉम्पिटिशन परिवार में कलह या आसपास की बुरी घटनाएं बच्चों के मन पर गहरा असर डाल रही हैं। क्या आपका बच्चा भी चुपचाप स्ट्रेस झेल रहा है? विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे तनाव को अलग-अलग तरीके से व्यक्त करते हैं। कुछ लक्षण आसानी से दिख जाते हैं, तो कुछ छिपे रह जाते हैं। समय पर इन्हें पहचानकर सही कदम उठाए जा सकते हैं।

6500 पाउंड कार्गो लेकर आईएसएस जाएगा रीसप्लाई मिशन सीआरएस-34, जानें कब होगा लॉन्च, कहां देख सकेंगे लाइव

IANS | May 14, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और स्पेस एक्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए अपने 34वें कमर्शियल रीसप्लाई सर्विस यानी सीआरएस-34 मिशन के लॉन्च को लेकर नया लक्ष्य तय किया है। खराब मौसम के कारण 13 मई को लॉन्चिंग स्थगित होने के बाद अब टीम ने शुक्रवार, 15 मई की शाम 6 बजकर 5 मिनट (ईडीटी) पर लॉन्च करने का फैसला किया है।

लहरदार बादलों का खूबसूरत दृश्य, क्या होते हैं 'वेव क्लाउड्स', जानें कैसे बनते हैं?

IANS | May 14, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। क्या आपने कभी आसमान में लहरों की तरह नाचते सफेद बादल देखे हैं? इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स अक्सर ऐसी तस्वीरें ले चुके हैं। फ्रेंच दक्षिणी और अंटार्कटिक क्षेत्र के क्रोजेट द्वीपों के ऊपर ऐसे भी ऐसे ही लहरदार बादलों की शानदार दृश्य देखने को मिली थी। इन बादलों को ‘वेव क्लाउड्स’ कहा जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।