कमजोरी दूर कर शरीर को मजबूत बनाता है धनुरासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे

IANS | May 21, 2026 11:19 AM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस को कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार योगासनों के महत्व और फायदों पर नई जानकारी साझा कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने धनुरासन के लाभों पर प्रकाश डाला है। मंत्रालय के अनुसार, धनुरासन कमजोरी दूर करने और पूरे शरीर को मजबूत बनाने वाला एक प्रभावी योगासन है।

गर्दन के दर्द और अकड़न से परेशान? सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस से राहत दिलाएंगे ये योगासन

IANS | May 21, 2026 10:00 AM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। योग दिवस को महज एक महीना शेष रह गया है। इस बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार लोगों को योग के जरिए स्वस्थ रहने के लिए जागरुक कर रहा है। मंत्रालय का संदेश साफ है “योग-युक्त रहें, रोग-मुक्त रहें”। इस कड़ी में मंत्रालय ने गर्दन की लगातार अकड़न और सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए योगासन व उनके लाभ बताए हैं।

परेवा दह से घोड़ा कटोरा तक, भीषण गर्मी में बिहार की इन जगहों पर मिलेगा सुकून

IANS | May 20, 2026 8:50 PM

पटना, 20 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच आप किसी ठंडी जगह पर जाने की योजना बना रहे हैं तो बिहार की जगहों को जरूर देख सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक ठंडक, हरियाली और शांत वातावरण की तलाश में हैं तो बिहार की गोद में बसी कई खूबसूरत जगहें आपको सुकून दे सकती हैं। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों से लेकर शांत झीलों तक, बिहार में गर्मी से बचने के लिए कई बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं।

बच्चों के बेहतर मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा है 'एनीमिया', ऐसे करें बचाव

IANS | May 20, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। बच्चों का स्वस्थ और सक्रिय रहना हर माता-पिता की प्राथमिकता होती है, लेकिन शरीर में आयरन की कमी कई बार बच्चों के विकास पर गंभीर असर डाल सकती है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में एनीमिया मस्तिष्क के विकास और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बच्चों को समय पर संतुलित और पोषक आहार देना बेहद जरूरी है।

वर्ल्ड बी डे : लुप्त हो गईं मधुमक्खियां तो क्या होगा? कॉफी-चॉकलेट ही नहीं, इन फलों से भी कनेक्शन

IANS | May 20, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। फल-फूलों पर बैठने वाली छोटी-छोटी मधुमक्खियां प्रकृति का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो फसलों के परागण का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों के बिना विश्व की खाद्य सुरक्षा और पोषण पर गहरा संकट आ सकता है।

इटली-भारत के संबंधों को अपग्रेड करते हुए हम स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा करते हैं: पीएम मोदी

IANS | May 20, 2026 5:27 PM

रोम, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीएम मोदी ने रणनीतिक रिश्तों को और विस्तार देने का ऐलान किया तो प्रगाढ़ संबंधों की अहम वजह साझी धरोहर को भी बताया।

कच्छ में नई श्वेत क्रांति : ऊंटनी का दूध कमाई का नया जरिया, सरकार भी पशुपालकों की कर रही मदद

IANS | May 20, 2026 5:17 PM

कच्छ, 20 मई (आईएएनएस)। कच्छ के रेगिस्तान में पशुपालन पर निर्भर सैंकड़ों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है ऊंटनी का दूध। पहले ऊंटनी का दूध पानी के भाव बिकता था, लेकिन गुजरात सरकार के प्रयासों से कच्छ की सरहद डेयरी ने न केवल दूध खरीदने की व्यवस्था की, बल्कि ऊंट पालकों को इसके लिए 50 से 55 रुपए प्रति लीटर का भुगतान भी किया जा रहा है। ऊंट पालकों के मुताबिक, अब उन्हें न तो दूध बेचने में कोई परेशानी होती है और न ही पेमेंट मिलने में।

वजन नियंत्रण से हड्डियों की मजबूती तक, पोषक तत्वों का पावरहाउस 'श्री अन्न', गर्मियों में ऐसे करें सेवन

IANS | May 20, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए श्री अन्न को रोजाना के भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। बाजरा, रागी, ज्वार और अन्य मिलेट्स न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

स्पेस मिशन लॉन्च में कुछ गलत हो जाए तो क्या होगा? जानें इमरजेंसी में एस्ट्रोनॉट्स की कैसे मदद करता है 'अबॉर्ट सिस्टम'

IANS | May 20, 2026 3:09 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। स्पेस मिशन बेहद जोखिम भरे होते हैं। लॉन्च के समय अगर कुछ भी गलत हो जाए, तो इससे एस्ट्रोनॉट्स को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पेस एजेंसियां एस्ट्रोनॉट्स के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था करती हैं। इसे ‘अबॉर्ट सिस्टम’ कहा जाता है।

रेलवे का मॉडर्नाइजेशन : एनआईडी में डिजाइन की गईं ट्रॉलियां अब प्लेटफॉर्म पर पार्सल की हैंडलिंग को बनाएंगी आसान

IANS | May 20, 2026 2:03 PM

अहमदाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। अहमदाबाद के राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) में स्थित रेलवे डिजाइन सेंटर के छात्रों ने भारतीय रेल की खास 'पार्सल ट्रॉली' को तैयार किया है। दरअसल, रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न लुक देने और पैसेंजर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने एनआईडी के साथ साल 2035 तक एक लॉन्ग-टर्म कोलेबोरेशन किया है। इसी के तहत विकसित की गई यह ट्रॉली प्लेटफॉर्म पर सामान के तेज मूवमेंट के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।