नीदरलैंड में पीएम मोदी: प्रवासी भारतीयों से बोले 'आपकी कहानी आस्था और संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी'

IANS | May 16, 2026 2:26 PM

हेग, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने 'द हेग' में भारतीय समुदाय की ओर से अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी देन का उल्लेख किया।

वीआईपी टूर पर सीएसए हेडक्वार्टर पहुंचा नासा का 'खिलौना', देखें जीरो ग्रैविटी इंडिकेटर 'राइज' का शेड्यूल

IANS | May 16, 2026 11:20 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। नासा के आर्टेमिस II मिशन का जीरो-ग्रेविटी इंडिकेटर और आधिकारिक मैस्कॉट 'राइज' अब कनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) के मुख्यालय पहुंच चुका है। सीएसए ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो पोस्ट कर 'राइज' का शेड्यूल भी बताया।

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

IANS | May 16, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) नजदीक आ रहा है, इसी बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। मंत्रालय लोगों को कई योगासनों की जानकारी, उनके लाभ और सही तरीके बताते हुए योग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सांसद हेमा मालिनी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

सिमुलेशन प्रैक्टिस करते नजर आए जेरेमी हैनसेन, जानें एस्ट्रोनॉट्स के लिए क्यों जरूरी है ये

IANS | May 16, 2026 10:04 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। एस्ट्रोनॉट्स की जिंदगी इतनी आसान भी नहीं होती। स्पेस के लिए उड़ान भरने से पहले उन्हें कई अभ्यास करने पड़ते हैं। ऐसे ही एक अभ्यास का नाम है सिमुलेशन प्रैक्टिस। कनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) ने सोशल मीडिया पर एस्ट्रोनॉट जेरेमी हैनसेन का एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हैनसेन ह्यूस्टन वापस लौटकर सिमुलेटेड की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

क्या आप जोड़ों के लगातार दर्द और अकड़न से परेशान हैं? योगासन के पास है अर्थराइटिस का समाधान

IANS | May 16, 2026 9:34 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। क्या आप भी सुबह उठते ही जोड़ों में अकड़न, दर्द और बेचैनी महसूस करते हैं? सीढ़ियां चढ़ना, चलना या रोजमर्रा के साधारण काम भी मुश्किल हो गए हैं? भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, गठिया (अर्थराइटिस) जैसी समस्या अब आम हो गई है, लेकिन इसका प्रभावी और प्राकृतिक समाधान योग में मौजूद है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस: छोटे मच्छरों से सेहत को बड़ा खतरा, जानें क्या करें क्या नहीं

IANS | May 15, 2026 10:27 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ हर साल 16 मई को ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ मनाया जाता है। इस साल की थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांचें, साफ करें और ढकें” है। इस दिन को लेकर पूरे देश में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग डेंगू से बचाव के उपाय अपनाएं और इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

स्वाद और सेहत का संगम 'शहतूत', फल ही नहीं, पत्तियां भी पोषक तत्वों का खजाना

IANS | May 15, 2026 10:22 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। ऐसा ही गर्मियों में मिलने वाला फल है शहतूत, जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरस इंडिका है।

दुनिया में पहली बार ब्रॉड गेज ट्रैक पर दौड़ेगी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, अहमदाबाद–धोलेरा कॉरिडोर को मिली मंजूरी

IANS | May 15, 2026 7:14 PM

अहमदाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुजरात को देश का पहला ब्रॉड गेज सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रदान करते हुए अहमदाबाद (सरखेज)–धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे परियोजना को ऐतिहासिक मंजूरी प्रदान की है। लगभग 20,667 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना भारतीय रेलवे की पहली स्वदेशी तकनीक आधारित सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना होगी, जिस पर भविष्य में नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

सीबीआई का 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च, साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचेंगे लोग

IANS | May 15, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी धोखाधड़ी से निपटने के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम लॉन्च किया है। इस सिस्टम का नाम 'अभय' रखा गया है, जो नागरिकों को सीबीआई द्वारा जारी नोटिस की प्रामाणिकता जांचने में मदद करेगा। इसे एक रियल-टाइम नोटिस वेरिफिकेशन हेल्पबॉट के रूप में विकसित किया गया है।

क्या है 'बेबी प्रूफिंग', जानें बच्चों के लिए घर को कैसे बनाएं सुरक्षित?

IANS | May 15, 2026 3:40 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा स्वस्थ, सुरक्षित और खुश रहे। लेकिन छोटे बच्चे जिज्ञासु स्वभाव के कारण हर चीज को छूना, मुंह में डालना और एक्सप्लोर करना चाहते हैं। यही जिज्ञासा उनके विकास के लिए अच्छी है, पर इससे अनजाने में चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।