नायक हो या खलनायक, हर किरदार में कमाल थे सिने जगत के ‘कमल’, रणबीर कपूर से भी है खास रिश्ता

IANS | August 1, 2025 6:44 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। 'डॉन' का 'नारंग' हो या 'दीवार' का 'आनंद वर्मा', भूरी आंखों वाले खलनायक को पर्दे पर देख दर्शक वाह-वाह कर उठते थे। बात हो रही है कमल किशोर कपूर की। 2 अगस्त 2010 को हिंदी सिनेमा ने इस दमदार सितारे को खो दिया, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से किरदारों को पर्दे पर अमर कर दिया। अभिनेता कमल कपूर की शनिवार को पुण्यतिथि है।

800 साल से भी पुराना ‘दक्षिण का शिवालय’, जहां आकाश रूप में पूजे जाते हैं महादेव, दुनिया के चुंबकीय भूमध्य रेखा के केन्द्र बिंदु पर स्थित है मंदिर

IANS | August 1, 2025 5:27 PM

चिदंबरम, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव को अति प्रिय सावन का महीना चल रहा है। देश-दुनिया में महादेव के ऐसे कई मंदिर हैं, जो खूबसूरती, भक्ति के साथ ही आश्चर्य को भी समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु के चिदंबरम में स्थित है, थिल्लई नटराज मंदिर, जिसे चिदंबरम नटराज मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह न केवल भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि यह दुनिया के चुंबकीय भूमध्य रेखा के केन्द्र बिंदु पर स्थित है।

जयंती विशेष: साहित्य से प्रेम, विज्ञान से क्रांति, एक अद्भुत भारतीय वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र रे की गाथा

IANS | August 1, 2025 3:40 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। 2 अगस्त को महान वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती है। प्रफुल्ल चंद्र रे न सिर्फ एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि वे शिक्षक, राष्ट्रसेवक, और मानवीय मूल्यों के प्रतीक भी थे। उन्होंने भारतीय विज्ञान को एक नई दिशा दी और देश में स्वदेशी रसायन उद्योग की नींव रखी इसलिए उन्हें 'भारतीय रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है।

बॉलीवुड के ‘भगवान’ : 25 कमरों वाला बंगला और सात लग्जरी कार के मालिक, चॉल में ली अंतिम सांस

IANS | July 31, 2025 5:16 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के पहले एक्शन और डांसिंग स्टार भगवान दादा की 1 अगस्त को जयंती है। ‘शोला जो भड़के’ और ‘ओ बेटा जी, ओ बाबू जी’ जैसे सदाबहार गानों से दर्शकों के दिलों में बसने वाले भगवान दादा, जिनका असली नाम भगवान आभाजी पालव था, किसी परिचय के मोहताज नहीं। लेकिन, वक्त की मार ने इस सितारे को आसमान से जमीन पर ला पटका।

सावन विशेष : यहां अग्नि रूप में दर्शन देते हैं महादेव, ‘पंच भूत स्थलों’ में से एक मंदिर का 217 फुट ऊंचा है ‘राज गोपुरम’

IANS | July 31, 2025 5:09 PM

तिरुवन्नामलाई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। महादेव के भक्तों और सावन के महीने के बीच गहरा संबंध है। यह महीना न केवल देवाधिदेव महादेव की भक्ति में डूबने, बल्कि उन सुंदरता से भरे मंदिरों के दर्शन का भी है, जो देश भर के कई स्थानों पर बने हैं। ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु, तिरुवन्नामलाई पहाड़ी के बीच स्थित है, जिसका नाम अरुणाचलेश्वर मंदिर है।

बर्थडे स्पेशल : सलमान खान की सलाह पर बदला नाम, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार 'प्रीति'

IANS | July 30, 2025 4:49 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का 34वां जन्मदिन गुरुवार को है। अपनी दिलकश अदाकारी और सादगी भरे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली कियारा ने कम समय में ही इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। उनके पिता एक बिजनेसमैन और मां एक शिक्षिका हैं, लेकिन कियारा ने अपने दम पर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और आज वह टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।

सावन विशेष : 600 ईस्वी के इस मंदिर में पृथ्वी तत्व के रूप में होती है महादेव की पूजा, माता पार्वती ने यहीं दी थी परीक्षा

IANS | July 30, 2025 4:39 PM

कांचीपुरम, 30 जुलाई (आईएएनएस)। देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। यह महीना न केवल पूजा-पाठ और भोलेनाथ की भक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ है, बल्कि देश भर के उन तमाम मंदिरों के बारे में जानने और दर्शन करने का है, जो अपने आप में भक्ति, रहस्य और सुंदरता को समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित है। इसका नाम एकम्बरेश्वर मंदिर है।

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे : किसी ने दोस्ती में दे दी जान तो कोई बना ढाल, सिनेमा ने पर्दे पर बखूबी उतारे ‘जय-वीरू’

IANS | July 30, 2025 4:22 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। 'दोस्ती' शब्द सुनते ही जय और वीरू की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ आज भी दोस्ती का पर्याय है। फिल्म इंडस्ट्री सिनेमा के जरिए दोस्त और दोस्ती की कहानी को बेहतरीन अंदाज में कहने में माहिर है। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के मौके पर ऐसी फिल्मों पर डालते हैं एक नजर जहां दोस्ती में जान देने या मित्र की ढाल बनने की कहानियों को गढ़ा गया।

विवादों की 'मंदाकिनी' : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से जुड़ा नाम, बोल्ड सीन से मचा हंगामा

IANS | July 29, 2025 5:10 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की नीली आंखों वाली अभिनेत्री मंदाकिनी को 1985 की सुपरहिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में 'गंगा' के किरदार से रातोंरात शोहरत मिली। 30 जुलाई को अभिनेत्री का 61वां जन्मदिन है।

सावन विशेष : 237 फीट ऊंचाई और 123 फीट की प्रतिमा, तीन ओर समुद्र से घिरा ‘रामायण काल’ का यह मंदिर

IANS | July 29, 2025 5:03 PM

केनरा, 29 जुलाई (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव को प्रिय सावन का महीना जारी है। देशभर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ है। इस खास अवसर पर हम आपको बताते हैं एक बेहद पौराणिक मंदिर के बारे में।