सावन विशेष: काशी का मृत्युंजय महादेव मंदिर, जहां ‘काल’ से नहीं भय तो ‘अमृत’ है ‘जल’
वाराणसी, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बाबा विश्वनाथ की नगरी में हर मंदिर भक्तों के लिए आध्यात्मिक शांति और भक्ति का केंद्र है। ऐसा ही एक चमत्कारी मंदिर है विश्वेश्वरगंज में कालभैरव मंदिर के निकट स्थित महामृत्युंजय मंदिर, जहां भगवान शिव का यह स्वरूप भक्तों को मृत्यु के भय से मुक्ति देता है। मान्यता है कि यहां के दर्शन मात्र से मन की हर कामना पूरी होती है और मंदिर का अमृत तुल्य जल कई रोगों को दूर करता है।