असहनीय पीड़ा, आईसीयू में जिंदगी और मौत की लड़ाई....जब ‘कुली’ के सेट पर घायल हुए थे ‘सदी के महानायक’

IANS | July 25, 2025 6:48 PM

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन के जीवन का वह दिन, 26 जुलाई 1982, भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक काले दिन के रूप में दर्ज है। यह वह दिन था जब फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने न केवल अमिताभ को, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे ने उनकी जिंदगी को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया था, लेकिन उनकी जिजीविषा और डॉक्टर्स की मेहनत ने उन्हें नया जीवन दिया।

दक्षिण का काशी: वायु रूप में विराजमान शिवलिंग को पुजारी तक नहीं करते स्पर्श, चंद्र हो या सूर्यग्रहण हमेशा खुला रहता है कपाट

IANS | July 24, 2025 3:48 PM

चित्तूर, 24 जुलाई (आईएएनएस)। महादेव और उनके भक्तों को समर्पित सावन का पावन माह चल रहा है। देश भर में भोलेनाथ के ऐसे कई मंदिर हैं, जिनके दर्शन मात्र से भक्तों का कल्याण हो जाता है। रहस्यों और चमत्कार से भरा ऐसा ही एक मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है, जिसका नाम श्रीकालहस्ती मंदिर है। 'दक्षिण के काशी' में भोलेनाथ वायु रूप में विराजमान हैं, जिसका स्पर्श पुजारी तक नहीं करते हैं।

सावन विशेष : नाभि से भुजाओं तक... भगवान शिव के अंगों से जुड़ा है उत्तराखंड के इन ‘पांच’ मंदिरों का रहस्य

IANS | July 23, 2025 5:05 PM

देहरादून, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पावन माह चल रहा है। शिवालय में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें हैं तो ‘हर हर महादेव’ की गूंज चहुंओर है। देश में ऐसे कई मंदिर हैं, जो भक्तों के लिए बेहद खास और रहस्य से भरे हुए हैं। इन्हीं में शामिल है, उत्तराखंड का ‘पंच केदार’ मंदिर। यहां बसे पंच केदार मंदिर में केदारनाथ, मद्महेश्वरनाथ, तुंगनाथ, रुद्रनाथ और कल्पेश्वरनाथ न केवल आध्यात्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि यहां प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक कथाओं का भी संगम है।

सावन विशेष: 80 टन का शिखर और नींव नहीं, कई भूकंप बर्दाश्त कर चुका है 1 हजार वर्ष से भी पुराना यह शिव मंदिर

IANS | July 22, 2025 3:17 PM

तंजावुर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पवित्र महीना चल रहा है, और देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। तमिलनाडु के तंजावुर स्थित बृहदेश्वर मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। 1000 वर्ष से भी पुराना यह मंदिर चोल वंश की भव्यता का प्रतीक है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल इस मंदिर का 80 टन वजनी शिखर और भूकंप के झटकों को सहने की क्षमता हर किसी को हैरत में डालती है।

यादों में 'हिम्मत' : बोलती कलाकृतियां, खुद की शैली, टेराकोटा को दिया समकालीन रूप

IANS | July 21, 2025 7:42 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के लोथल में जन्मे भारत के प्रसिद्ध प्रतिष्ठित मूर्तिकार हिम्मत शाह ने अपनी रचनात्मकता से मूर्तिकला को जीवंत किया। ललित कला अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हिम्मत शाह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने विभिन्न रूपों और माध्यमों में प्रयोग किए, जले हुए कागज के कोलाज, वास्तुशिल्पीय भित्ति चित्र, रेखाचित्र और टेराकोटा के साथ ही कांसे की मूर्तियां बनाईं, हालांकि वे स्वयं को एक मूर्तिकार ही मानते थे।

बर्थडे स्पेशल: बेहतरीन सिंगर ही नहीं, डबिंग आर्टिस्ट भी हैं अरमान मलिक, इन फिल्मों में दिखाया हुनर

IANS | July 21, 2025 3:46 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। 22 जुलाई 1995 को मुंबई में जन्मे अरमान मलिक ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने दिए हैं। अपनी मखमली आवाज और सहज गायकी से लाखों दिलों को जीतने वाले अरमान न केवल एक बेहतरीन सिंगर हैं, बल्कि गीतकार, डबिंग आर्टिस्ट और परफॉर्मर भी हैं।

सावन विशेष: ‘लिंगम के राजा’ का मंदिर, जहां एक साथ पूजे जाते हैं ‘हर’ और ‘हरि’

IANS | July 21, 2025 11:54 AM

भुवनेश्वर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पावन माह चल रहा है। शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं तो चहुंओर ‘हर हर महादेव’ की गूंज है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित ‘लिंगम के राजा’ का लिंगराज मंदिर स्थित है, जहां भक्त भक्ति भाव से पहुंचते हैं और 'हर' के साथ 'हरि' का दर्शन करते हैं।

गंगूबाई हंगल : ‘गानेवाली’ जैसे तानों से लड़कर शास्त्रीय संगीत में बुलंदियां छूने वालीं गायिका

IANS | July 20, 2025 6:15 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक ऐसी आवाज, जिसने न केवल रागों को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक बाधाओं को तोड़कर एक मिसाल कायम की। वह थीं गंगूबाई हंगल। लोग उनको ‘गानेवाली’ कहकर ताना देते थे। उन्होंने अपनी दमदार आवाज और किराना घराने की गायकी से संगीत जगत में ऐसी जगह बनाई है, जिसको कोई भर नहीं सकता है। 21 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि है।

सावन विशेष : ‘जगन्नाथ की नगरी’ पुरी का मार्कण्डेश्वर मंदिर, जहां समंदर के कोप से भोलेनाथ ने की थी भक्त की रक्षा

IANS | July 20, 2025 5:10 PM

पुरी, 20 जुलाई (आईएएनएस)। सावन के पवित्र महीने में भक्तगण भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए हैं। देशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ है। भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी में मार्कण्डेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। यह मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी खास है, जहां भगवान शिव ने अपने भक्त मार्कंडेय को समुद्र के कोप से बचाया था।

'जुबली कुमार' को एक बात का ताउम्र रहा मलाल: ‘डिंपल’ और राजेश खन्ना से कनेक्शन

IANS | July 19, 2025 12:42 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में एक ऐसा नाम, जिसने अपनी अदाकारी और फिल्मों की जुबली सफलता से दर्शकों के दिलों पर राज किया, वो थे ‘जुबली कुमार’ यानी राजेंद्र कुमार। मायानगरी में उन्होंने खूब संघर्ष किया और इंडस्ट्री के 'जुबली कुमार' बन गए। 30 साल की उम्र तक कुमार स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंच गए थे। हालांकि, जिंदगी के आखिरी दम तक उन्हें एक बात का अफसोस रहा... जिसका कनेक्शन ‘डिंपल’ और राजेश खन्ना से जुड़ा है। 20 जुलाई को उनकी जयंती है।