जयंती विशेष: मखमली आवाज के धनी मोहम्मद अजीज, 'सातवां सुर' लगाने में थे माहिर

IANS | July 1, 2025 2:12 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर में अपनी दमदार आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले फनकार मोहम्मद अजीज की जयंती 2 जुलाई को है। 2 जुलाई 1954 को कोलकाता के गुमा में जन्मे सईद मोहम्मद अजीज-उल-नबी ने अपनी गायकी से न केवल हिंदी सिनेमा, बल्कि उड़िया और बंगाली सिनेमा में भी अमिट छाप छोड़ी। अपनों के बीच प्यार से ‘मुन्ना’ के नाम से लोकप्रिय मोहम्मद अजीज की मखमली और ऊंचे सुरों वाली (वह सातवें सुर में गाने के लिए मशहूर थे) आवाज ही उनके पहचान का आधार बनी।

हरिप्रसाद चौरसिया : 13 साल की उम्र में थामी बांसुरी, फिर तो एक-दूजे की पहचान बन गए साज और कलाकार

IANS | June 30, 2025 6:07 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले विश्वविख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की कहानी शानदार और प्रेरणादायी है। अपनी जीवन और कला से उन्होंने यह साबित किया कि सच्चा जुनून और समर्पण असंभव को भी संभव बना सकता है। यदि बांसुरी ने उन्हें शोहरत दी तो उन्होंने बांसुरी को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक पेशेवर वाद्य यंत्र के रूप में स्थापित किया।

बर्थडे स्पेशल: जेल में काटी रातें तो महेश भट्ट संग जुड़ा नाम, फिल्मी है रिया की कहानी

IANS | June 30, 2025 2:59 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु के एक बंगाली परिवार में जन्मीं रिया चक्रवर्ती का 32वां जन्मदिन है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रहे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती की बेटी रिया की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में शुरुआत करने वाली रिया ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया, लेकिन उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव और विवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

बर्थडे स्पेशल: ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ से ‘पिंकी बुआ’ तक, उपासना सिंह ने हर किरदार में बिखेरा हंसी का जादू

IANS | June 28, 2025 1:50 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ का जादू हो या ‘पिंकी बुआ’ की हाजिरजवाबी, उपासना सिंह ने अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से हर किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 29 जून को उपासना का 50वां जन्मदिन है। उनकी जिंदगी की कहानी भी उतनी ही खूबसूरत और प्रेरणादायक है, जितने उनके किरदार। पंजाब के छोटे से शहर से निकलकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाली उपासना की कहानी किसी स्क्रिप्ट से कम नहीं।

जयंती विशेष: ‘काशी विद्यापीठ’ के संस्थापक शिवप्रसाद गुप्त का योगदान अनुपम, 'भारत माता मंदिर' में दिखती है अखंड भारत की झलक

IANS | June 27, 2025 3:37 PM

वाराणसी, 27 जून (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी, परोपकारी और साहित्यकार के साथ ही शिक्षा की अलख जगाने वाले क्रांतिकारी शिवप्रसाद गुप्त की 28 जून को जयंती है। 1883 में जन्मे गुप्त ने भारत के स्वाधीनता संग्राम को न केवल आर्थिक और संगठनात्मक तौर पर खड़ा करने में मदद की, बल्कि अपनी दूरदर्शिता से देश की सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत को भी समृद्ध किया। वाराणसी में स्थापित ‘महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ’ और ‘भारत माता मंदिर’ के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान देने के साथ राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बर्थडे स्पेशल : नितिन मुकेश का लता मंगेशकर से था खास रिश्ता, ‘दीदी’ ने उनके करियर को दी थी उड़ान

IANS | June 26, 2025 8:12 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक नितिन मुकेश का जन्मदिन 27 जून को है। 1950 को मुंबई में जन्मे नितिन ने अपनी मखमली आवाज और भावपूर्ण गायकी से लाखों दिलों को जीता। उनके पिता, महान गायक मुकेश और मां, सरला, प्लेबैक सिंगर थीं। संगीतमय माहौल में पले-बढ़े नितिन ने संगीत को अपनी आत्मा का हिस्सा बनाया। नितिन का ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के साथ खास रिश्ता था। पारिवारिक और पेशेवर रिश्ता उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा। नितिन मुकेश के करियर को भी दिवंगत लता मंगेशकर ने उड़ान दी थी।

पुण्यतिथि विशेष : सिने जगत को ‘यश’ देने वाले निर्माता

IANS | June 25, 2025 8:11 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। 26 जून, एक ऐसी तारीख जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक दिग्गज निर्माता यश जौहर की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 26 जून 2004 को 74 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले यश जौहर ने अपनी फिल्मों और धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना के जरिए बॉलीवुड को नई ऊंचाइयां दी।

किंग ऑफ पॉप : दुनिया को ‘मूनवॉक’ का जादू दिखाने वाले माइकल, रिसर्चर्स भी रहे हैरान

IANS | June 24, 2025 5:05 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। 25 जून यानी वह तारीख जब पूरी दुनिया को ‘मूनवॉक’ का मैजिक दिखाने वाले ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन ने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। माइकल जैक्सन, एक ऐसा नाम जो म्यूजिक, डांस का पर्याय बन चुका है। वह शख्स जिसने अपने 'मूनवॉक' से न केवल ग्लोबल प्लेटफॉर्म को रोशन किया, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों के दिलों को भी जीत लिया।

फिल्मी पर्दे के 'खलनायक' आशीष विद्यार्थी, जिनके सरनेम का किस्सा है दिलचस्प

IANS | June 18, 2025 6:57 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्मी पर्दे के 'खलनायकों' का जिक्र हो और आशीष विद्यार्थी का नाम न आए तो ये अधूरा ही रहेगा। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपने खास अंदाज और खलनायकी से दर्शकों के दिलों में खौफ और सम्मान दोनों पैदा करने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी का 19 जून को 62वां जन्मदिन है। उनके सरनेम ‘विद्यार्थी’ का किस्सा भी दिलचस्प है।

सिने जगत का 'परी-चेहरा': सायरा की 'अम्मी' नसीम बानो, जिनकी फिल्म देखने लोग जूते उतार कर जाते थे

IANS | June 17, 2025 4:01 PM

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की 'पहली सुपरस्टार', 'पहली रानी' और 'परी-चेहरा' नाम से जानी जाती थीं नसीम बानो। 18 जून को हिंदी सिने जगत की मशहूर हस्ती की पुण्यतिथि है। 4 जुलाई 1916 को पुरानी दिल्ली में जन्मी नसीम बानो ने 1930 और 1940 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय की ताकत से सिनेमा जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।