बर्थडे स्पेशल: सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते थे अजय देवगन के 'ऑनस्क्रीन बेटे', एक सलाह पर बन बैठे इंडस्ट्री के ‘टार्जन’

IANS | August 4, 2025 5:31 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। साल 2004 में आई फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' के मासूम चेहरे वाले अजय देवगन के 'ऑनस्क्रीन' बेटे वत्सल सेठ का 5 अगस्त को जन्मदिन है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अदाकार मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो से शुरुआत की, लेकिन ये भी सच है कि ये एक्टिंग में करियर बनाना नहीं चाहते थे, बल्कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने की ख्वाहिश थी। इस ख्वाहिश को एक सलाह ने नया रास्ता दिखा दिया।

सावन विशेष : अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... दुर्गम चोटियों पर बसे 5 धाम, जहां साक्षात स्वरूप में विराजते हैं महादेव

IANS | August 4, 2025 5:15 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देवों के देव महादेव को प्रिय सावन का महीना जारी है। देश-दुनिया के कुछ मंदिरों के अलावा ऐसी पवित्र जगह भी हैं, जहां महादेव अपने गण के साथ निवास करते हैं। इनमें से सबसे खास हैं ‘पंच कैलाश’। इन पांच शिखरों पर अध्यात्म, रहस्य और रोमांच एक-दूसरे से मिलते हैं। इनमें तिब्बत में कैलाश मानसरोवर, उत्तराखंड में आदि कैलाश, हिमाचल प्रदेश में मणि महेश, किन्नौर कैलाश और श्रीखंड महादेव हैं।

बर्थडे स्पेशल : एक 'चोट' ने बदली थी किस्मत, क्रिकेटर बनते-बनते बन गए फिल्म इंडस्ट्री के 'मकबूल'

IANS | August 3, 2025 6:00 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल कलाकार का नाम लिया जाए तो उस लिस्ट में विशाल भारद्वाज का नाम टॉप पर आएगा। वह किसी परिचय का मोहताज नहीं है। म्यूजिशिन, लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहते थे।

सावन विशेष : विज्ञान को चुनौती देता 11वीं शताब्दी में निर्मित महादेव का मंदिर, यहां है शिव की 'छाया'

IANS | August 3, 2025 5:54 PM

तेलंगाना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ‘विश्व के नाथ’ को समर्पित सावन का महीना जारी है। देश-दुनिया के हर शिवालय में ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ की गूंज है। देश में प्रत्येक शिव मंदिर अपने आप में भक्ति और आश्चर्य के साथ एक कथा को समेटे हुए है। ऐसा ही एक शिवालय तेलंगाना के नलगोंडा जिले में स्थित है, जो न केवल भक्ति की गाथा को सुनाता है, बल्कि हैरत में भी डालता है।

ब्रेस्ट पंप: सुविधा भी, जिम्मेदारी भी– जानिए कैसे करें इस्तेमाल

IANS | August 3, 2025 3:44 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मां और बच्चे के बीच का रिश्ता सबसे प्यारा और गहरा होता है। इस रिश्ते की पहली कड़ी होता है मां का दूध, जो न केवल बच्चे को पोषण देता है, बल्कि उसे मां के प्यार और सुरक्षा का भी एहसास कराता है। लेकिन कभी-कभी हालात ऐसे बन जाते हैं जब मां चाहकर भी अपने बच्चे को खुद दूध नहीं पिला पाती। ऐसे समय में ब्रेस्ट पंप सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि मां की ममता का एक जरिया बन जाता है। इसकी मदद से मां अपना दूध निकालकर बोतल में स्टोर कर सकती है और बच्चे को बाद में पिला सकती है। यह खास तौर पर कामकाजी महिलाओं, बीमार मां या समय से पहले जन्मे बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल सही तरीके से और सावधानी के साथ करना जरूरी है, ताकि मां और बच्चे दोनों को इसका पूरा फायदा मिल सके।

‘दरार’ से दिखाया दम तो 'दबंग' में बखूबी निभाया दब्बू किरदार, ‘भाईजान’ के लाडले हैं अरबाज खान

IANS | August 3, 2025 3:38 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अरबाज खान हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'दरार' में खलनायक बन दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। फिर वर्षों बाद आई 'दबंग' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक दब्बू शख्स का किरदार निभाया। इस बार भी आए तो छा गए।

बॉलीवुड की दोस्ती: झगड़े, गलतफहमियां और दूरी, लेकिन नहीं टूटी रिश्ते की डोर

IANS | August 3, 2025 3:01 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दुनिया बहुत चमकदार और बड़ी है। यहां हर कोई आगे निकलने की कोशिश में रहता है। लेकिन इस दौड़ में कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो दिल से जुड़े होते हैं। उन्हीं में सबसे खास रिश्ता है दोस्ती का। फिल्मों में साथ काम करने वाले कई सितारे असली जिंदगी में भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त होते हैं। हालांकि इनकी दोस्ती में भी कभी-कभी झगड़े हुए और गलतफहमियों की दीवार खड़ी हुई, मगर वक्त के साथ जब गिले-शिकवे दूर हुए तो पुराने रिश्ते का रंग और गाढ़ा हो गया। फ्रेंडशिप डे के मौके पर बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बात करेंगे जिनकी दोस्ती ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन फिर भी उनका साथ बना हुआ है।

फ्रेंडशिप डे: सुख हो या दुख, कभी नहीं छोड़ा एक-दूजे का साथ, रियल लाइफ में 'बेस्ट फ्रेंड' हैं ये अभिनेत्रियां

IANS | August 3, 2025 2:53 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दोस्ती वो खूबसूरत रिश्ता है, जो बिना शर्तों के दिलों को जोड़ता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर बॉलीवुड की चमकती दुनिया में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी रियल लाइफ दोस्ती एक मिसाल है। चाहे वो वेकेशन पर साथ जाना हो, एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होना हो या सोशल मीडिया पर मस्ती भरे पल साझा करना हो, इन अभिनेत्रियों ने जता दिया कि दोस्ती वाकई कमाल का रिश्ता है!

नायक हो या खलनायक, हर किरदार में कमाल थे सिने जगत के ‘कमल’, रणबीर कपूर से भी है खास रिश्ता

IANS | August 1, 2025 6:44 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। 'डॉन' का 'नारंग' हो या 'दीवार' का 'आनंद वर्मा', भूरी आंखों वाले खलनायक को पर्दे पर देख दर्शक वाह-वाह कर उठते थे। बात हो रही है कमल किशोर कपूर की। 2 अगस्त 2010 को हिंदी सिनेमा ने इस दमदार सितारे को खो दिया, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से किरदारों को पर्दे पर अमर कर दिया। अभिनेता कमल कपूर की शनिवार को पुण्यतिथि है।

800 साल से भी पुराना ‘दक्षिण का शिवालय’, जहां आकाश रूप में पूजे जाते हैं महादेव, दुनिया के चुंबकीय भूमध्य रेखा के केन्द्र बिंदु पर स्थित है मंदिर

IANS | August 1, 2025 5:27 PM

चिदंबरम, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव को अति प्रिय सावन का महीना चल रहा है। देश-दुनिया में महादेव के ऐसे कई मंदिर हैं, जो खूबसूरती, भक्ति के साथ ही आश्चर्य को भी समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु के चिदंबरम में स्थित है, थिल्लई नटराज मंदिर, जिसे चिदंबरम नटराज मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह न केवल भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि यह दुनिया के चुंबकीय भूमध्य रेखा के केन्द्र बिंदु पर स्थित है।