कृष्ण जन्माष्टमी: 13 वीं शताब्दी के इस मंदिर में प्रत्यक्ष नहीं होता 'बालकृष्ण' का दर्शन, 'नौ छिद्रों' वाली खिड़की से ‘नंदलाल’ को निहारते हैं भक्त

IANS | August 11, 2025 4:56 PM

उडुपी, 11 अगस्त (आईएएनएस)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी (15-16 अगस्त) नजदीक आ रही है, जिसे लेकर कृष्ण भक्तों का उत्साह चरम पर है। देश भर में नंदलाल के कई मंदिर हैं, जहां तैयारियां जोरों पर हैं। ये मंदिर अपने आप में भक्ति के साथ आश्चर्य को समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर कर्नाटक के उडुपी शहर में स्थित है, जहां छोटी-छोटी खिड़कियों से नंदलाल के दर्शन होते हैं।

स्मृति शेष: अंडरवर्ल्ड डॉन ने कराई थी गुलशन कुमार की हत्या, पुलिस को पहले ही बताया गया था 'विकेट गिराने' वाले का नाम

IANS | August 11, 2025 11:35 AM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के 'कैसेट किंग' कहे जाने वाले गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंदिर से लौटते वक्त 16 गोलियों से छलनी कर दिए गए गुलशन कुमार की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। लेकिन इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस से जुड़ा एक ऐसा खुलासा सामने आया, जिसने सभी के होश उड़ा दिए।

बर्थडे स्पेशल : एक्ट्रेस से पहले टीवी रिपोर्टर, फिर बॉलीवुड में मिली ‘फतेह’

IANS | August 10, 2025 4:41 PM

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका की गलियों से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का 11 अगस्त को 39वां जन्मदिन है। जैकलीन पूर्व मिस यूनिवर्स श्रीलंका रही हैं और दिलकश मुस्कान, एक्टिंग और स्टाइलिश अंदाज के साथ छाई रहती हैं।

जयंती विशेष: 'सुरों के संत' लालमणि, जिनकी गढ़ी 'मिश्रवाणी' का भारतीय संगीत में खास स्थान

IANS | August 10, 2025 11:57 AM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। महान संगीतज्ञ लालमणि मिश्र की 11 अगस्त को जयंती है। जिन्होंने अपनी साधना और शोध के बल पर "मिश्रवाणी" शैली विकसित की। लालमणि मिश्र भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।

बेटे ने खरीदी वहीं बिल्डिंग, जहां पिता धोते थे प्लेटें,संघर्ष से स्टारडम तक सुनील शेट्टी की कहानी

IANS | August 10, 2025 11:29 AM

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिनकी चमक सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनके पीछे का संघर्ष भी उन्हें औरों से अलग बनाता है। ऐसे ही एक अभिनेता हैं सुनील शेट्टी, जो न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान, बिजनेस टायकून और सोशल वर्कर भी हैं। वह दमदार फिजीक, गहरी आवाज और एक्शन से भरपूर किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे खास बात सिर्फ एक सुपरस्टार बनना नहीं, बल्कि अपने पिता के संघर्ष को मान देना है।

सावन विशेष : 8 महीने जलमग्न रहता है ये शिवालय, पांडव निर्मित मंदिर के नीचे हैं 'स्वर्ग की सीढ़ियां'

IANS | August 8, 2025 5:46 PM

कांगड़ा, 8 अगस्त (आईएएनएस)। आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इसी के साथ भोलेनाथ को अति प्रिय मास की समाप्ति में भी केवल एक दिन शेष है। देवाधिदेव की जैसे लीला अद्भुत है, वैसे ही उनके मंदिर भी अद्भुत हैं। न केवल अध्यात्म बल्कि रहस्य और पुरातत्व की दृष्टि से भी कई शिव मंदिर शानदार हैं।

9 अगस्त 2012 का वो ऐतिहासिक दिन, जब 'अग्नि-2' ने भारत की रक्षा ताकत को दी नई उड़ान

IANS | August 8, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। 9 अगस्त, 2012, ये वो दिन था, जब भारतीय सेना ने देश की रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। यह परीक्षण भारत के मिसाइल विकास कार्यक्रम और रणनीतिक रक्षा नीति में एक महत्वपूर्ण कदम था। यह न केवल तकनीकी उपलब्धि थी, बल्कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक था।

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए 'अब्बा-डब्बा-जब्बा'

गंगेश ठाकुर | August 8, 2025 10:26 AM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अमेरिका भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे रहा है, उसका माकूल जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।

ठुमरी क्वीन की जयंती : खयाल से कजरी तक, हर सुर में लय जोड़ने वाली बनारस की ‘मां’

IANS | August 7, 2025 5:29 PM

वाराणसी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। शिवनगरी काशी की संकरी गलियों में सुर और ताल की खुशबू बिखरी हुई है। यहीं, 8 अगस्त 1908 को एक ऐसी शख्सियत ने जन्म लिया, जिसने ठुमरी को न सिर्फ नया आयाम दिया, बल्कि उसे शास्त्रीय संगीत की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ये थीं सिद्धेश्वरी देवी, जिन्हें प्यार से ‘मां’ कहा गया और जिन्हें समकालीन गायिका केसरबाई केरकर ने ‘ठुमरी क्वीन’ का खिताब दिया।

सावन विशेष : दो भागों में बंटा है 8 फुट ऊंचा शिवलिंग, रहस्यमयी मंदिर में माता पार्वती और महादेव का अनोखा रूप

IANS | August 6, 2025 6:17 PM

कांगड़ा, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ‘विश्व के नाथ’ को समर्पित सावन महीना समाप्त होने वाला है। यह माह भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस विशेष महीने में हम आपको अनूठे और आश्चर्यचकित कर देने वाले शिव मंदिरों से परिचित करा रहे हैं। इसी कड़ी में हम आपको भक्ति और आश्चर्य को समेटे हुए ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताते हैं, जो हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के काठगढ़ में स्थित है।