जयंती विशेष: पंडित नेहरू की बहन विजया लक्ष्मी, जिन्होंने भतीजी इंदिरा गांधी के ही खिलाफ छेड़ दिया था अभियान

IANS | August 17, 2025 11:47 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बात उस दौर की है, जब देश में आपातकाल के बाद लोकसभा के चुनाव हुए। विजया लक्ष्मी और इंदिरा के बीच तल्खी पुरानी थी। या यूं कह सकते हैं कि विजया लक्ष्मी की बचपन से इंदिरा के साथ नहीं बनी। हालांकि, पुराने विवाद 1977 के चुनावों में सार्वजनिक वक्तव्यों और सभाओं में उजागर हुए, जब विजया लक्ष्मी ने इंदिरा गांधी का साथ न देकर जनता दल को समर्थन दिया। नतीजा यह कि उस चुनाव में जनता पार्टी की जीत हुई थी और इंदिरा गांधी सत्ता से बाहर हो गईं।

बर्थडे स्पेशल: 300 से ज्यादा लड़कियों को पछाड़ निधि अग्रवाल बनीं टाइगर श्रॉफ की हीरोइन

IANS | August 16, 2025 1:39 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की चमक-दमक भरी दुनिया में हर साल हजारों नए चेहरों की भरमार होती है, पर इनमें से सिर्फ कुछ ही लोग अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाते हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री निधि अग्रवाल, जिनका सफर एक छोटे शहर की लड़की से बड़े स्क्रीन की चमकदार हीरोइन बनने तक बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्ना माइकल' के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन इस डेब्यू के पीछे की कहानी जितनी फिल्मी लगती है, उतनी ही प्रेरणादायक भी है, क्योंकि निधि को इस रोल के लिए 300 से ज्यादा लड़कियों के बीच से चुना गया था।

बर्थ स्पेशल: सचिन पिलगांवकर ने 'शोले' में निभायी दोहरी जिम्मदारी, एक्शन टीम की भी संभाली थी कमान

IANS | August 16, 2025 1:00 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। जब बात आती है हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों की जो समय के साथ नहीं बदले, तो सचिन पिलगांवकर का नाम सबसे ऊपर आता है। सिर्फ उनकी आवाज और हाव-भाव ही नहीं, बल्कि उनका चेहरा भी बिलकुल वैसा ही है जैसे 40-50 साल पहले था। 67 की उम्र में भी वह अभी भी लुक के मामले में युवाओं को टक्कर देते हैं, और उनका अभिनय... वह तो वक्त के साथ और भी गहरा और दमदार होता गया। सचिन की कहानी सिर्फ उनके चेहरे और अभिनय की खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा से रंगीन है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: कई हिंदी फिल्मों ने दिखाया बंटवारे का दर्द, संवेदनाओं को पर्दे पर संजीदगी से उकेरा

IANS | August 14, 2025 1:02 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 1947 का वह दिन, जब देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से अनगिनत लोग बेघर हो गए और उन्हीं की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाता है। इस विभाजन में कइयों के घर छूटे, अपने छूटे, दिल टूटा और आंखों में बस गया वह भयानक मंजर जो आज भी दिल दहला देता है। उस दौर की दुश्वारियों को दिखाती और कई संवेदनशील मुद्दों को छूती फिल्में बॉलीवुड ने हमें दी हैं।

15 अगस्त विशेष: जब देश को मिला 'पिन कोड', चिट्ठियों की दुनिया में आई क्रांति

IANS | August 14, 2025 9:48 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 15 अगस्त 1972 को न सिर्फ तिरंगे ने आसमान में अपनी शान बिखेरी, बल्कि भारतीय डाक व्यवस्था में भी एक नया सूरज उगा- पोस्टल इंडेक्स नंबर, यानी पिन कोड। 70 के दशक में चिट्ठियां हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा थीं, लेकिन सही पते पर इन चिट्ठियों का पहुंचना कई बार किस्मत का खेल बन जाता था। वजह थी कई शहरों और गांवों के नाम का एक जैसा होना। इन उलझनों से छुटकारा पाने के लिए एक सटीक कोडिंग सिस्टम की जरूरत महसूस होने लगी और यहीं से पिन कोड का जन्म हुआ।

श्री हरिनारायण का ऐसा मंदिर, जहां 108 धाराओं से होकर गुजरना और कुंड में स्नान करना दिलाता है मोक्ष

IANS | August 12, 2025 6:19 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाना है, जिसे लेकर हर तरफ तैयारियां जोरों पर है। देश दुनिया में लीलाधर के ऐसे कई मंदिर हैं, जो अध्यात्म की एक अलग ही कहानी पेश करते हैं, जिनमें लोगों की गहरी आस्था, विश्वास और प्रेम का भी पुट है। नेपाल के मुस्तांग जिले में श्री हरि नारायण मुक्तिनाथ मंदिर भी ऐसा ही अनोखा मंदिर है, जहां 108 जल धाराओं में स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है और हरि की कृपा प्राप्त होती है। दरअसल, वैष्णव समुदाय का यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ ही मोक्ष का स्थान भी माना जाता है।

जयंती विशेष: जब इवेंट में सबके सामने नरगिस ने वैजयंतीमाला को कहा 'खंभा', जानें पूरा किस्सा

IANS | August 12, 2025 11:40 AM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की चमकती हुई कई कहानियों के बीच कुछ ऐसे किस्से भी होते हैं जो पर्दे के पीछे छुपे संघर्ष, जादुई कहानी और सच्चाई को उजागर करते हैं। वैजयंतीमाला, जो 50-60 के दशक की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक थीं, केवल अपनी अदाकारी और नृत्य कला के लिए ही नहीं बल्कि अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। जिस समय उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, उस वक्त सुरैया, नरगिस और राज कपूर जैसे टॉप स्टार्स का बोलबाला हुआ करता था। ऐसे में अपनी पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने अपनी आत्मकथा 'बॉन्डिंग: एक मेमोयर' में नरगिस से अपनी एक मुलाकात का जिक्र किया, जो दिल्ली के एक इवेंट में हुई थी।

आजाद भारत की 'पहली उड़ान': एचटी-2 ने 1951 में रचा इतिहास, दुनिया ने देखी हमारी शान

IANS | August 12, 2025 11:36 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। साल था 1951, तारीख थी 13 अगस्त, और भारत का आसमान गरज रहा था। बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाई पट्टी से एक सजीले, चमकते, दो-सीट वाले विमान ने शान से उड़ान भरी। यह कोई साधारण उड़ान नहीं थी। यह थी हिंदुस्तान ट्रेनर-2 (एचटी-2) की पहली सार्वजनिक उड़ान, जो आजाद भारत में डिजाइन और निर्मित पहला विमान था।

हाथी साथी और इंजीनियर भी, प्रकृति को संतुलित रखने में हासिल महारत

IANS | August 11, 2025 6:30 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)।हाथी न केवल प्रकृति के इंजीनियर हैं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिन हमें उनके सामने आने वाली चुनौतियों, जैसे आवास विनाश, अवैध शिकार और मानव-हाथी संघर्ष, पर ध्यान देने और समाधान खोजने का अवसर देता है। इनके संरक्षण और महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने की एक कोशिश के तहत ही हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।

पटौदी खानदान की लाडली: रोहित शेट्टी के सामने हाथ जोड़कर मांगा काम, तो मंदिरों में जाने पर हुईं ट्रोल

IANS | August 11, 2025 6:05 PM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। 'केदारनाथ', 'लव आजकल 2', 'सिंबा', 'स्काईफोर्स' समेत कई चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाली पटौदी खानदान की लाडली का 12 अगस्त को जन्मदिन है। अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने एक्टिंग स्किल की वजह से इंडस्ट्री में खास जगह बनाने में सफल रही हैं। उनकी सादगी, मेहनत और बेबाक अंदाज ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया। सारा का करीना कपूर के साथ भी खूबसूरत रिश्ता है, जो अक्सर सुर्खियों में रहता है।