बिहार विधानसभा चुनाव: सिमरी बख्तियारपुर, जहां मखाने की महक और सियासत की गर्मी बनी सुर्खी

IANS | August 19, 2025 12:29 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी में सहरसा जिले की सिमरी बख्तियारपुर सीट पर हर किसी की नजर टिकी है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह विधानसभा सीट राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक समीकरणों के लिहाज से भी बेहद अहम है।

विश्व फोटोग्राफी दिवस: एक तस्वीर हजार शब्दों की, यादें होती हैं कैद

IANS | August 18, 2025 6:26 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। "एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है।" यह कथन फोटोग्राफी की ताकत को बयां करता है, जो समय को ठहरा देती है और क्षणभंगुर पलों को हमेशा के लिए अमर कर देती है।

कोलकाता से शुरू हुई थी 'एक रुपये के सिक्के' की कहानी

IANS | August 18, 2025 6:21 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। आज के डिजिटल युग में जब हम महज एक क्लिक में यूपीआई से पेमेंट कर देते हैं, तो शायद ही कोई सोचता हो कि कभी भारत में लेन-देन पूरी तरह सिक्कों और नोटों पर टिका था। लेकिन, क्या आपको पता है कि भारत में पहला 'एक रुपये का सिक्का' कब बना था? यह कहानी है 19 अगस्त 1757 की, जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता की टकसाल में पहला एक रुपये का सिक्का जारी किया था।

यादों में 'उत्पल' : 'कंप्लीट एक्टर' का सफर, हर किरदार में स्क्रीन पर दिखे दमदार

IANS | August 18, 2025 3:18 PM

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बड़ी-बड़ी आंखें, घनी मूंछें और गंभीर आवाज, इन खूबियों ने उत्पल दत्त को पर्दे पर एक खतरनाक खलनायक जैसा लुक दिया, लेकिन जैसे ही वह अपने संवाद बोलते, दर्शकों की हंसी छूट जाती। उत्पल दत्त, एक ऐसा नाम, जो अभिनय की गंभीरता में हास्य का रस भरना जानते थे। 19 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि है। दत्त ने अभिनय दिल से किया, ऐसे में हर किरदार में जादू भरने वाले 'अच्छा...' को अभिनय का जादूगर कहें तो कोई गलती नहीं होगी।

जन्मदिन विशेष: गुलजार के हाथों में कमाल, शब्द ही नहीं गढ़े 'बोस्की' की हर छोटी बड़ी इच्छाओं का भी रखा मान

IANS | August 17, 2025 4:54 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो समय के साथ फीके नहीं पड़ते, बल्कि और भी चमकते हैं। गुलजार उन्हीं में से एक हैं। उर्दू, पंजाबी, खड़ीबोली और हिंदी जैसी कई भाषाओं में उन्होंने जो कविताएं, गीत और कहानियां लिखी हैं, वो सीधे दिल में उतर जाती हैं। 18 अगस्त 1934 को झेलम (अब पाकिस्तान) में जन्मे गुलजार, जिनका असली नाम संपूरण सिंह कालरा है, आज भी अपनी सादगी, संवेदनशीलता और शब्दों की गहराई से लोगों को बांध लेते हैं। लेकिन अगर गुलजार की जिंदगी को किसी एक नजरिए से सबसे गहराई से समझा जा सकता है, तो वो है उनकी बेटी मेघना गुलजार का!

‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर बने महात्मा गांधी, ये कलाकार भी पर्दे पर निभा चुके हैं ‘बापू’ का किरदार

IANS | August 17, 2025 1:25 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' का ट्रेलर शनिवार को जारी हो चुका है। डायरेक्ट एक्शन डे पर बनी फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में हैं। इतिहास और अन्य विषयों पर बनी फिल्मों में कई एक्टर राष्ट्रपिता की भूमिका निभा चुके हैं। इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह के साथ ही अन्य कई एक्टर्स का नाम शामिल है।

8 में से 1 व्यक्ति मेंटल डिसऑर्डर का शिकार, जानें दूर करने में कैसे मददगार है ‘सत्त्वावजय चिकित्सा’

IANS | August 17, 2025 11:57 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ऑफिस का तनाव हो या घर की चिंता, मानसिक विकारों की जद में आना आज के समय में बहुत आम सी बात हो गई है। हालांकि, आयुर्वेद के पास इस विषम परिस्थितियों से निकलने का रास्ता भी है, जिसका नाम ‘सत्त्वावजय चिकित्सा’ है।

एबी तारापोर: रणभूमि के अमर नायक, जिनकी गाथा आज भी गूंजती है

IANS | August 17, 2025 11:50 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कुछ लोग इतिहास में लिखे जाते हैं और कुछ लोग इतिहास बन जाते हैं। भारतीय सेना के पराक्रमी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर (एबी तारापोर) उन्हीं में से एक थे। 1965 के भारत-पाक युद्ध में छह दिनों तक लगातार साहस, शौर्य और नेतृत्व का ऐसा प्रदर्शन किया कि दुश्मन ही नहीं, दुनिया भी हैरान रह गई।

जयंती विशेष: पंडित नेहरू की बहन विजया लक्ष्मी, जिन्होंने भतीजी इंदिरा गांधी के ही खिलाफ छेड़ दिया था अभियान

IANS | August 17, 2025 11:47 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बात उस दौर की है, जब देश में आपातकाल के बाद लोकसभा के चुनाव हुए। विजया लक्ष्मी और इंदिरा के बीच तल्खी पुरानी थी। या यूं कह सकते हैं कि विजया लक्ष्मी की बचपन से इंदिरा के साथ नहीं बनी। हालांकि, पुराने विवाद 1977 के चुनावों में सार्वजनिक वक्तव्यों और सभाओं में उजागर हुए, जब विजया लक्ष्मी ने इंदिरा गांधी का साथ न देकर जनता दल को समर्थन दिया। नतीजा यह कि उस चुनाव में जनता पार्टी की जीत हुई थी और इंदिरा गांधी सत्ता से बाहर हो गईं।

बर्थडे स्पेशल: 300 से ज्यादा लड़कियों को पछाड़ निधि अग्रवाल बनीं टाइगर श्रॉफ की हीरोइन

IANS | August 16, 2025 1:39 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की चमक-दमक भरी दुनिया में हर साल हजारों नए चेहरों की भरमार होती है, पर इनमें से सिर्फ कुछ ही लोग अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाते हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री निधि अग्रवाल, जिनका सफर एक छोटे शहर की लड़की से बड़े स्क्रीन की चमकदार हीरोइन बनने तक बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्ना माइकल' के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन इस डेब्यू के पीछे की कहानी जितनी फिल्मी लगती है, उतनी ही प्रेरणादायक भी है, क्योंकि निधि को इस रोल के लिए 300 से ज्यादा लड़कियों के बीच से चुना गया था।