जयपुर : मोती की बूंद जैसी दिखने वाली पहाड़ी पर विराजमान दाहिने सूंड वाले गणपति

IANS | August 20, 2025 4:37 PM

जयपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। देश में विघ्न विनाशक के कई ऐसे मंदिर हैं, जो उनसे जुड़े चमत्कार को बताते हैं। राजस्थान की 'गुलाबी नगरी' जयपुर में भी ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है, जहां मोती की बूंद जैसी दिखने वाली पहाड़ी पर दाहिने सूंड वाले गणपति विराजमान हैं।

हर तुलसी का है अपना महत्व, राम, श्याम, कपूर या वन- आपके घर में कौन सी है?

IANS | August 20, 2025 3:03 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। घर के आंगन में लगी तुलसी केवल पौधा नहीं, बल्कि परंपरा, आस्था और सेहत का संगम मानी जाती है। हर किस्म की तुलसी की अपनी एक अनूठी पहचान है। कहीं यह धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र है, तो कहीं औषधीय खजाने का स्रोत। खास बात है कि केवल राम और श्याम ही नहीं, बल्कि तुलसी की कई किस्में होती हैं, जिनमें कपूर और वन तुलसी भी शामिल है। तुलसी अपनी अनूठी सुगंध और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है।

बिहार विधानसभा चुनाव: ऐतिहासिक स्थल सोनबरसा, जो 'कोसी के श्राप' से नहीं अछूता

IANS | August 19, 2025 5:55 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले की सोनबरसा विधानसभा सीट (अनुसूचित जाति आरक्षित) प्रदेश की राजनीति में एक अहम स्थान रखती है। यह मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और सोनबरसा, पतरघट तथा बनमा ईटहरी प्रखंडों को मिलाकर बनी है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो यह क्षेत्र कभी अंगुत्तरप राज्य का हिस्सा था, जो वैशाली महाजनपद के निकट स्थित था।

बर्थडे स्पेशल: हिंदी सिनेमा का ‘रणतुंगा’, जिसने किरदारों के लिए खुद को बदल डाला

IANS | August 19, 2025 5:46 PM

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर का नाम लें तो रणदीप हुड्डा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रणदीप न केवल अपनी शानदार एक्टिंग स्किल बल्कि किरदारों के लिए किए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाने जाते हैं। रणदीप के इस पैशन ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दी है। चाहे वह ‘सरबजीत’ में कमजोर और प्रताड़ित किरदार हो या ‘जाट’ में खतरनाक खलनायक की भूमिका हो, रणदीप ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और बदलते अंदाज से दर्शकों को बार-बार चौंकाया है।

बिहार विधानसभा चुनाव : बेनीपुर में ब्राह्मण मतदाता निर्णायक, जदयू के गढ़ में एनडीए बेहद मजबूत

IANS | August 19, 2025 3:35 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दरभंगा जिले का बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम जगह रखता है। यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी और शुरुआती तीन चुनावों के बाद इसे समाप्त कर दिया गया। लेकिन, 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश पर इसे पुनः अस्तित्व में लाया गया। अब तक यहां कुल छह विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। बेनीपुर, बहेरी और बिरौल प्रखंड इस विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं और यह दरभंगा लोकसभा सीट का हिस्सा है।

बिहार चुनाव : कुशेश्वरस्थान में बाढ़, मंदिर और सियासत की 'त्रिवेणी', जदयू का बचेगा गढ़ या उलटफेर?

IANS | August 19, 2025 3:27 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट (अनुसूचित जाति आरक्षित) मिथिला की राजनीति और संस्कृति दोनों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह क्षेत्र न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से प्रसिद्ध है, बल्कि पर्यावरणीय और भौगोलिक विशेषताओं के कारण भी चर्चित है। कुशेश्वरस्थान और कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के साथ-साथ बिरौल प्रखंड की आठ ग्राम पंचायतें इस विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव: मिथिला की धरती सहरसा, जहां कोसी की बाढ़ और सियासत लिखती है इतिहास

IANS | August 19, 2025 3:07 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल अब तेज हो चुकी है। इसी बीच सहरसा विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। कोसी नदी के किनारे बसा सहरसा, जिसका नाम संस्कृत शब्द 'सहस्रधारा' से पड़ा, जो बिहार की राजनीति में अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और सामाजिक समीकरण इसे चुनावी दृष्टि से और भी अहम बना देते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव: महिषी सीट पर रोजगार और जातीय समीकरण तय करेंगे राजनीतिक भविष्य

IANS | August 19, 2025 2:05 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में कोसी क्षेत्र हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाता आया है। इसी क्षेत्र की एक अहम सीट है महिषी विधानसभा, जो न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि राजनीतिक समीकरणों की दृष्टि से भी बेहद संवेदनशील मानी जाती है। 2025 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां की जनता का रुख किस ओर झुकेगा, यह सवाल अभी से चर्चा में है।

भोजन छोड़ना नहीं, ये आदतें करती हैं बॉडी डिटॉक्स, गांठ बांध लें ये बात

IANS | August 19, 2025 2:00 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने (डिटॉक्स) और वजन घटाने के लिए लोग अक्सर भोजन छोड़ने का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुष मंत्रालय ने इस मिथक को तोड़ते हुए आयुर्वेदिक उपायों पर जोर दिया है।

हरलाखी विधानसभा सीट: सीता माता की जन्मस्थली पर होगा 'रण,' समझें चुनावी समीकरण

IANS | August 19, 2025 1:29 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित हरलाखी विधानसभा क्षेत्र आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनने जा रहा है। यह क्षेत्र मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। हरलाखी विधानसभा सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुनौरा धाम में मां जानकी जन्म स्थली स्थित है।