विवेक राजदान : क्रिकेट की आत्मा को शब्द देने वाला 'कमेंट्री का कवि'
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस) भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं जो मैदान पर अपने खेल से चमके, मगर कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास के बाद शब्दों की ताकत से करोड़ों दिलों को जीत लिया। विवेक राजदान ऐसी ही शख्सियत हैं। 25 अगस्त, 1969 में पैदा हुए राजदान भारतीय टीम के लिए एक तेज गेंदबाज के तौर पर खेले। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा न खिंच पाया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने दिल्ली की ओर से अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद भी, असली जादू तो तब शुरू हुआ जब उन्होंने माइक्रोफोन हाथ में लिया।