ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इंडियन ऑयल 36,000 रिटेल आउटलेट्स पर सौर ऊर्जा का कर रहा उपयोग : हरदीप पुरी
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए बिजली में आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है और इसमें सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।