एशिया प्रशांत क्षेत्र के निवेशक 2025 में भारतीय रियल एस्टेट को लेकर उत्साहित, ऑफिस स्पेस रहेगा सबसे आगे

IANS | November 22, 2024 3:21 PM

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। एशिया प्रशांत क्षेत्र के लगभग 68 प्रतिशत निवेशकों को उम्मीद है कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और भारत में 2024 में संस्थागत रियल एस्टेट निवेश में वृद्धि होने की संभावना है। शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 में से 7 निवेशकों को उम्मीद है कि 2025 में रियल एस्टेट निवेश में तेजी आएगी।

भारत में व्यापार गतिविधियां नवंबर में 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची : रिपोर्ट

IANS | November 22, 2024 1:55 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, भारत की व्यापार गतिविधियां नवंबर में तीन महीने के उच्चतम स्तर पहुंच गई हैं। इसकी वजह सर्विस सेक्टर और रोजगार सृजन में रिकॉर्ड वृद्धि होना है।

जनवरी-अक्टूबर के दौरान चीन में वीसी फंडिंग 26.8 प्रतिशत गिरा, भारत में वेंचर कैपिटल फंडिंग में उछाल दर्ज

IANS | November 22, 2024 12:59 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में वेंचर कैपिटल (वीसी) फंडिंग में उछाल देखने को मिल रहा है, जबकि चीन में इस साल जनवरी-अक्टूबर की समान अवधि में मूल्य के हिसाब से वीसी फंडिंग में 26.8 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सेंसेक्स में 855 अंकों की तेजी, पीएसयू बैंक शेयर चमके

IANS | November 22, 2024 12:58 PM

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद शानदार तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। दोपहर के कारोबार में निफ्टी के पीएसयू बैंक सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है। पीएसयू बैंक 2.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

भारत के टेक और ड्यूरेबल ऑफलाइन रिटेल मार्केट की वृद्धि दर 10 प्रतिशत रही

IANS | November 22, 2024 12:54 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के टेक और ड्यूरेबल ऑफलाइन रिटेल मार्केट की सालाना आधार पर वृद्धि दर इस की जनवरी से सितंबर की अवधि के बीच 10 प्रतिशत रही है। इसकी वजह घरेलू खर्च योग्य आय और छोटे कस्बों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ना है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

विवादों और खराब नतीजों के बीच ओला इलेक्ट्रिक करेगी 500 कर्मचारियों की छंटनी

IANS | November 22, 2024 11:36 AM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी जांच और बढ़ते घाटे के बीच विवादों में घिरी ओला इलेक्ट्रिक कंपनी पुनर्गठन की कोशिशों तहत कम से कम 500 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 459 अंक उछला

IANS | November 22, 2024 10:12 AM

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में खुला है। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।

10 में से 9 कारोबारी अगले साल बढ़ाएंगे साइबर सिक्योरिटी बजट : रिपोर्ट

IANS | November 21, 2024 8:59 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हर 10 में से 9 (93 प्रतिशत) भारतीय बिजनेस लीडर्स का मानना है कि अगले साल उनका साइबर सिक्योरिटी बजट बढ़ सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में गुरुवार को दी गई।

फार्मइजी को वित्त वर्ष 24 में हुआ 2,533 करोड़ रुपये का नुकसान, आय भी 15 प्रतिशत गिरी

IANS | November 21, 2024 6:59 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस) हेल्थ-टेक कंपनी फार्मइजी ने वित्त वर्ष 24 में 2,533 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है। साथ ही कंपनी की आय 15 प्रतिशत कम होकर 5,664 करोड़ रुपये हो गई है।

मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी बढ़ने से भारत का एक्सपोर्ट आउटलुक सकारात्मक : आरबीआई

IANS | November 21, 2024 6:33 PM

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। आरबीआई के नवंबर बुलेटिन के मुताबिक, भारत का निर्यात आउटलुक सकारात्मक है। इसकी वजह मुख्य मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों के वैश्विक व्यापार में देश की हिस्सेदारी बढ़ना है।