अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़ा, आय में भी आया 22 प्रतिशत का उछाल
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपए हो गया है।