जीएसटी सुधार से भारत के ऑटो सेक्टर को मिली रफ्तार, मारुति से लेकर टाटा की नवंबर में मजबूत रही बिक्री
नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। सितंबर में लागू हुए जीएसटी सुधारों ने देश के ऑटो सेक्टर में रफ्तार भरने का काम किया है और इस कारण फेस्टिव सीजन निकलने के बाद भी नवंबर में कंपनियों ने मजबूत मासिक बिक्री के आंकड़े पेश किए हैं।