भारत में शीर्ष 10 लिस्टेड डेवलपर्स को वित्त वर्ष 26 में मिल सकती हैं 1.49 लाख करोड़ रुपए की बुकिंग्स : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष 10 लिस्टेड डेवलपर्स को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 44,317 करोड़ रुपए की कुल बुकिंग मिली हैं, जो कि चालू वित्त वर्ष के लिए उनके लक्ष्य 1,49,108 करोड़ रुपए का 30 प्रतिशत है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।