सोने में तेजी जारी, चांदी की कीमत 1.64 लाख रुपए प्रति किलो के पार
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे सोने की कीमत 1,26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमत 1,64,000 रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई है।