सेंसेक्स और निफ्टी नया ऑल-टाइम हाई बनाने के बाद बढ़त के साथ बंद
मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। सेंसेक्स और निफ्टी नया ऑल-टाइम हाई बनाने के बाद गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 110.87 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 85,720.38 पर था। सत्र के दौरान इसने 86,055.86 का नया उच्चतम स्तर बनाया।