'एचएनआई इंडिया' की रीब्रांडिंग 'कोकुयो वर्कप्लेस इंडिया लिमिटेड' के रूप में हुई पूरी, 2030 तक 3 गुना वृद्धि का लक्ष्य

IANS | November 26, 2025 1:51 PM

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की फर्निचर और स्टेशनरी मेकर कोकुयो ने अपने भारतीय व्यवसाय 'एचएनआई इंडिया' की रीब्रांडिंग 'कोकुयो वर्कप्लेस इंडिया लिमिटेड' के रूप में पूरी कर ली है। कोकुयो जापान की पहली ऐसी कंपनी है, जो भारत के ऑफिस फर्निचर सेगमेंट में प्रवेश कर रही है।

भारत में लग्जरी घरों की कीमतें 40 प्रतिशत बढ़ीं, अफोर्डेबल होम 26 प्रतिशत महंगे हुए

IANS | November 26, 2025 1:37 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शीर्ष सात शहरों में लग्जरी घरों की कीमतों ने पिछले तीन वर्षों में अन्य सेगमेंट से बेहतर प्रदर्शन किया है और औसत लग्जरी घर की कीमत अब बढ़कर 1.5 करोड़ हो गई है। वहीं, 2025 में प्रति स्क्वायर फीट दाम बढ़कर 14,530 रुपए हो गया है, जो कि 2022 में 20,300 प्रति स्क्वायर फीट था। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

पीएलआई स्कीम ग्लोबल मैन्युफैक्चरर को 'मेक इन इंडिया' की ओर कर रही आकर्षित : पीएम मोदी

IANS | November 26, 2025 12:00 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस) । पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि देश निवेश और इनोवेशन का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि पीएलआई स्कीम ने ग्लोबल मैन्युफैक्चरर को 'मेक इन इंडिया' की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीते 11 वर्षों में 40 हजार से अधिक अनुपालनों को कम किया गया है। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम ने अनेकों अप्रोच को एक ही प्लेटफॉर्म पर ला दिया है।

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी, शुरुआती कारोबार में 0.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज

IANS | November 26, 2025 11:05 AM

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार के कारोबारी दिन भी बढ़त का सिलसिला जारी रहा। शुरुआती कारोबार में कीमती धातुओं की कीमतों में 0.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए समय पर सिस्टम का मॉडर्नाइजेशन जरूरी : वित्त मंत्री

IANS | November 26, 2025 10:34 AM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए समय पर सिस्टम का मॉडर्नाइजेशन और प्रक्रियाओं को सरल बनाना होगा।

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 261 अंक चढ़ा सेंसेक्स

IANS | November 26, 2025 9:28 AM

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस) । भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी।

अदाणी एंटरप्राइजेज का 24,930 करोड़ रुपए का राइट्स इश्यू खुला, निवेशकों को मिलेगा 24 प्रतिशत का डिस्काउंट

IANS | November 25, 2025 7:45 PM

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। देश की दिग्गज निजी कंपनियों में से एक अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का 24,930 करोड़ रुपए का राइट्स इश्यू मंगलवार को निवेशकों के लिए खुला। इसमें शेयर की कीमत 1,800 रुपए निर्धारित की गई है, जो कि बाजार भाव से करीब 24 प्रतिशत नीचे है।

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम फिर 1.55 लाख रुपए प्रति किलो के पार

IANS | November 25, 2025 7:13 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों मुख्य धातुओं की कीमतों में करीब 2,600 रुपए का इजाफा हुआ।

भारत और अफगानिस्तान काबुल से दिल्ली-अमृतसर के लिए शुरू करेंगे कार्गो फ्लाइट, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

IANS | November 25, 2025 6:43 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारत और अफगानिस्तान आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए दो नई कार्गो फ्लाइट शुरू करेंगे। इसके तहत काबुल से दिल्ली एवं अमृतसर के मार्ग को चुना गया है।

यूनिफाइड पेंशन स्कीम में स्विच करने की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन

IANS | November 25, 2025 6:00 PM

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में स्विच करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। ऐसे में पात्र सरकारी कर्मचारी इस तारीख तक नोडल ऑफिसर के पास सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (सीआरए) सिस्टम या भौतिक फॉर्म के जरिए यूपीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।