वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के सी- फूड निर्यात में उछाल

IANS | May 18, 2025 1:28 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत के समुद्री खाद्य निर्यात में इस वर्ष अप्रैल में 17.81 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है, जो 0.58 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। देश अंतरराष्ट्रीय बाजार में समुद्री उत्पादों के चौथे सबसे बड़े उत्पादक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

फॉक्सकॉन की बेंगलुरु यूनिट से आईफोन की शिपमेंट जून में हो सकती है शुरू

IANS | May 18, 2025 9:44 AM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने हाल ही में जानकारी दी कि ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन की बेंगलुरु स्थित यूनिट लॉन्च के लिए लगभग तैयार है। इसी के साथ, जून की शुरुआत में ही कमर्शियल आईफोन की शिपमेंट शुरू होने की उम्मीद है।

'डिजिटल कृषि' की दिशा में केंद्र सरकार नेशनल सॉइल स्पेक्ट्रल लाइब्रेरी करेगी शुरू

IANS | May 17, 2025 7:03 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को नागपुर में 'विकसित कृषि' पर उच्च स्तरीय हितधारक परामर्श की अध्यक्षता करेंगे। इसी के साथ, वे प्रमुख कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।

भारत और अफगानिस्तान के बीच फिर शुरू हुआ व्‍यापार

IANS | May 17, 2025 6:07 PM

अटारी, 17 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार पूरी तरह ठप हो गया था, लेकिन शुक्रवार से अटारी-वाघा सीमा के रास्ते व्यापारिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं।

भारत-पाक तनाव, यूएस ट्रेड डील और चौथी तिमाही के नतीजों से अगले हफ्ते तय होगा बाजार का रुझान

IANS | May 17, 2025 4:54 PM

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। भारत-पाकिस्तान तनाव, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे और आने वाले घरेलू एवं वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी।

केंद्र सरकार ट्रेड रेमेडी जांच में ई-फाइलिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी

IANS | May 17, 2025 4:23 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि वह ट्रेड रेमेडी जांच में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दस्तावेज जमा करने के लिए एक ई-फाइलिंग प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है।

ब्रिक्स के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भारत अपने पावर सेक्टर की उपलब्धियों को दिखाएगा

IANS | May 17, 2025 3:33 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। भारत ब्रिक्स के ऊर्जा मंत्रियों की आने वाली बैठक में अपने पावर और एनर्जी सेक्टर की उपलब्धियों को दिखाएगा। यह बैठक 19 मई को ब्राजील में होगी। ऊर्जा मंत्रालय ने शनिवार को यह बयान दिया।

भारत में क्लीन एनर्जी स्टार्टअप्स को बूस्ट करने के लिए डीपीआईआईटी और जीईएपीपी ने की साझेदारी

IANS | May 17, 2025 2:27 PM

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और ग्लोबल एनर्जी एलायंस फॉर पुपल एंड प्लेनेट (जीईएपीपी) ने देश में क्लीन एनर्जी स्टार्टअप्स के लिए अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से साझेदारी की है। यह जानकारी डीपीआईआईटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव की ओर से दी गई।

स्पेशल : रोमांच के हैं शौकीन, तो देश में पहली बार यूपी के जंगलों में शुरू हो चुकी है विस्टाडोम ट्रेन सेवा

IANS | May 17, 2025 2:19 PM

लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से दुधवा टाइगर रिजर्व तक रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पर्यटक ट्रेन में विस्टाडोम कोच का संचालन शुरू कर दिया गया है।

भारतीय शेयर बाजार में मार्च के बाद आया सबसे बड़ा निवेश, एफपीआई ने डाले 8,831 करोड़ रुपए

IANS | May 17, 2025 2:15 PM

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को भी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और रिकॉर्ड 8,831.1 करोड़ रुपए शेयर बाजार में निवेश किए। 27 मार्च के बाद एफपीआई इनफ्लो का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शनिवार को आए डेटा में यह जानकारी मिली।