भारत लगातार दूसरे साल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार, चीन भी छूटा पीछे : आईईए

IANS | May 19, 2025 1:39 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारत में 2024 में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री में 20 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, जो कि बढ़कर 7 लाख वाहन हो गए हैं। इसी के साथ इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत को लगातार दूसरे साल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार माना गया है, जो चीन से भी आगे बना हुआ है।

एफटीए से ब्रिटेन को भारत का परिधान और कपड़ा निर्यात अगले छह वर्षों में दोगुना हो सकता है: रिपोर्ट

IANS | May 19, 2025 1:04 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से भारत का परिधान और कपड़ा निर्यात अगले 5-6 वर्षों में मौजूदा स्तरों से दोगुना हो सकता है। आईसीआरए की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत उम्मीद की किरण : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

IANS | May 19, 2025 12:41 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारत ऐसे समय में एक उम्मीद की किरण के रूप में सामने आया है जब संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में वैश्विक अर्थव्यवस्था के वर्तमान दौर को अनिश्चिततापूर्ण क्षण बताया गया है।

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार

IANS | May 19, 2025 10:16 AM

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

सरकारी योजनाओं के दम पर तेजी से बढ़ रहा देश का फार्मा सेक्टर

IANS | May 18, 2025 8:07 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। देश का फार्मा सेक्टर बीते 10 साल में किफायती, इनोवेटिव और इन्क्लूसिव होने के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान बना चुका है। इसमें जनऔषधि योजना और पीएलआई की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रही है। यह वृद्धि चालू वित्त वर्ष में भी जारी रहने की उम्मीद है। फिच ग्रुप के इंडिया रेटिंग्स के विशेषज्ञों का अनुमान है कि मजबूत मांग और नए उत्पादों के कारण अप्रैल 2025 में इस सेक्टर के राजस्व में सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

भारत के व्यापार पर लगाए गए बैन के कारण बांग्लादेश को 770 मिलियन डॉलर का नुकसान

IANS | May 18, 2025 6:02 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश से आयात पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले से पड़ोसी देश में क्रॉस बॉर्डर ट्रेड प्वाइंट के माध्यम से आने वाले 770 मिलियन डॉलर (6,600 करोड़ रुपए) मूल्य के सामानों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद की जा रही है।

जीएसटी के 8 साल : सीबीआईसी ने मनाया ‘संडे ऑन साइकिल’

IANS | May 18, 2025 5:42 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। जीएसटी के आठ साल पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के साथ मिलकर रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ नाम से एक राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन का आयोजन किया।

भारत के लिए स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर सॉल्यूशंस बनाएगा अदाणी डिफेंस, स्पार्टन के साथ की साझेदारी

IANS | May 18, 2025 4:38 PM

अहमदाबाद, 18 मई (आईएएनएस)। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने रविवार को देश में स्वदेशी एंटी-सबमरीन वारफेयर सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए स्पार्टन (डेलिओन स्प्रिंग्स एलएलसी) के साथ साझेदारी एग्रीमेंट साइन किया।

लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम

IANS | May 18, 2025 3:09 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 7 अरब डॉलर के लोन के लिए पाकिस्तान के सामने 11 और नई शर्तें रख दी हैं। इसके साथ ही भारत के साथ तनाव को एक बड़ा जोखिम बताया है।

लार्ज लैंग्वेज मॉडल से बड़ी संख्या में सॉफ्टवेयर नौकरियों को खतरा: श्रीधर वेम्बू

IANS | May 18, 2025 2:27 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने कहा कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (एलएलएम) से भविष्य में बड़ी संख्या में सॉफ्टवेयर नौकरियों को नुकसान हो सकता है।