भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता वैश्विक औसत से बढ़कर 485 ग्राम प्रतिदिन तक पहुंची : एस.पी.सिंह बघेल
नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस.पी.सिंह बघेल ने भारतीय अर्थव्यवस्था में डेयरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता वैश्विक औसत 329 ग्राम प्रतिदिन की तुलना में बढ़कर 485 ग्राम प्रतिदिन तक पहुंच गई है।