रेपो रेट में कटौती से लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : एक्सपर्ट्स

IANS | February 7, 2025 2:05 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत की कटौती करने से बैंक सभी प्रकार के लोन पर ब्याज दर कम करेंगे, जिससे लोगों के हाथ में पहले के मुकाबले अधिक पैसा बचेगा और उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी। यह जानकारी एक्सपर्ट्स द्वारा शुक्रवार को दी गई।

आरबीआई ने घटाया रेपो रेट, अर्थशास्त्री बोले- ये एक अच्छा कदम

IANS | February 7, 2025 12:57 PM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट में 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत की कमी करने का ऐलान किया है। आरबीआई के इस निर्णय को विशेषज्ञों ने एक अच्छा कदम बताया है।

आरबीआई ने रेपो रेट 25 आधार अंक घटाया, होम से लेकर कार लोन पर ब्याज दर होगी कम

IANS | February 7, 2025 10:47 AM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट में 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत की कमी करने का ऐलान किया। रेपो रेट में कमी आ सीधा असर लोन की ब्याज दरों पर होता है और होम लोन से लेकर कार लोन तक सस्ते होते हैं।

आरबीआई एमपीसी से पहले सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी

IANS | February 7, 2025 9:43 AM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। आरबीआई एमपीसी के फैसलों के ऐलान से पहले भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 42 अंक की मामूली गिरावट के साथ 78,015 और निफ्टी 12 अंक गिरकर 23,591 पर था।

घर में बनी थाली की कीमत जनवरी में 9 प्रतिशत तक हुई कम

IANS | February 6, 2025 7:35 PM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। क्रिसिल रेटिंग्स द्वारा गुरुवार को बताया गया कि इस साल जनवरी 2025 में घर में पकाई गई शाकाहारी थाली की कीमत में दिसंबर 2024 के मुकाबले 9 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसी अवधि में मांसाहारी थाली की कीमत में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

भारती एयरटेल का मुनाफा तीसरी तिमाही में 121 प्रतिशत बढ़ा, आय में 19 प्रतिशत का हुआ इजाफा

IANS | February 6, 2025 7:20 PM

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार को तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी को 14,781 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इसकी वजह इंडस टावर के कंसोलिडेशन के कारण वनटाइम विशिष्ट लाभ है।

जोमैटो का बदलेगा नाम, कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी

IANS | February 6, 2025 6:38 PM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के बोर्ड ने गुरुवार को कंपनी का नाम बदलकर 'इटरनल' करने की मंजूरी दे दी है।

दिल्ली इंटरनेशनल लेदर एक्सपो में 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार भाग लेंगे, 20-21 फरवरी को होगा आयोजन

IANS | February 6, 2025 6:00 PM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस) दिल्ली इंटरनेशनल लेदर एक्सपो (डीआईएलईएक्स) का आयोजन 20-21 फरवरी के बीच द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में होने जा रहा है। इसमें अलग-अलग देशों से 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार भाग लेंगे।

ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 25 में निपटाए रिकॉर्ड 5 करोड़ से ज्यादा दावे, 2 लाख करोड़ रुपये का किया भुगतान

IANS | February 6, 2025 5:07 PM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक रिकॉर्ड 5 करोड़ से ज्यादा दावों को निपटाया गया है। यह सरकारी एजेंसी की ओर से निपटाए गए दावों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मौद्रिक नीति से पहले लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 213 अंक गिरा

IANS | February 6, 2025 3:59 PM

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। आरबीआई की मौद्रिक नीति से पहले भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में नुकसान के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 213 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 78,058 और निफ्टी 92 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,603 पर था।