कर्पूरी ठाकुर की पोती ने भावुक होकर कहा, सोचा नहीं था, पीएम मोदी आएंगे

IANS | October 24, 2025 11:59 PM

समस्तीपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्पूरी ग्राम पहुंचने पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिवार ने खुशी और गर्व जताया है। केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की बेटी व कर्पूरी ठाकुर की पोती अमृता कुमारी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम आए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई प्रधानमंत्री कर्पूरी ग्राम आ सकते हैं। उनके आने से मैं भावुक हो गई।

बिहार चुनाव : बोचाहा में दलित मतदाताओं पर टिकी नजरें, जातीय समीकरण और विकास भी चुनौतियां

IANS | October 24, 2025 4:40 PM

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचाहा विधानसभा सीट राजनीति में एक अलग पहचान रखती है। यह अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। ग्रामीण स्वरूप वाला यह इलाका बिहार की दलित राजनीति, विरासत और सामाजिक समीकरणों की जटिल कहानी कहता है।

बिहार चुनाव : मीनापुर में जातीय समीकरण लिखेंगे नई 'कहानी', बाढ़, शिक्षा और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दे

IANS | October 24, 2025 4:31 PM

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मीनापुर विधानसभा सीट उन इलाकों में गिनी जाती हैं, जहां गठबंधन, जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे हर चुनाव में नई कहानी लिखते हैं। यह सामान्य श्रेणी की सीट है और वैशाली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

बिहार चुनाव: औराई की सियासी जंग में बाढ़ और विकास बड़ा मुद्दा, समझें समीकरण

IANS | October 24, 2025 4:20 PM

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की औराई विधानसभा सीट की गिनती उन क्षेत्रों में होती है, जहां हर चुनाव में समीकरण बदलता है। यह विधानसभा एक सामान्य वर्ग की सीट है, जिसमें औराई और कटरा प्रखंड की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

बिहार चुनाव 2025: राजद ने बदला चेहरा तो जदयू ने दोहराया भरोसा, धोरैया सीट पर मुकाबला होगा दिलचस्प

IANS | October 24, 2025 2:06 PM

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले का धोरैया विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। यह क्षेत्र राजौन और धोरैया प्रखंडों को मिलाकर बना है और बांका लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। धोरैया अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और राजनीतिक विशेषताओं के कारण पूरे जिले में अलग पहचान रखता है।

बिहार चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का नाम शामिल

IANS | October 24, 2025 1:48 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान का नाम भी शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर को देंगे श्रद्धांजलि, बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा

IANS | October 24, 2025 11:05 AM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर से भाजपा की चुनावी यात्रा की शुरुआत करेंगे। समस्तीपुर 'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

बिहार चुनाव: गायघाट में जातीय समीकरण और बाढ़ का मुद्दा, कौन मारेगा बाजी?

IANS | October 24, 2025 10:56 AM

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विधानसभा सीट उन राजनीतिक धरातलों में गिनी जाती है, जहां हर चुनाव में एक अलग समीकरण होता है। इसके अलावा, जातीय गणित के साथ-साथ स्थानीय मुद्दे भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यह सीट सामान्य वर्ग की विधानसभा है, जिसका गठन वर्ष 1967 में हुआ था।

खगड़िया विधानसभा सीट पर यादव-पासवान समीकरण निर्णायक, बाढ़ प्रबंधन और रोजगार पर जोर

IANS | October 23, 2025 11:23 PM

खगड़िया, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर प्रमंडल का खगड़िया जिला 1951 से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। ब्रिटिश काल में अनुमंडल के रूप में स्थापित यह क्षेत्र मई 1981 में मुंगेर से अलग होकर स्वतंत्र जिला बना।

अलौली विधानसभा: पासवान परिवार का गढ़, बेरोजगारी और विकास बड़ा मुद्दा

IANS | October 23, 2025 10:57 PM

खगड़िया, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के नेता एक-एक सीट पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। अलौली विधानसभा भी बेहद खास है, क्योंकि इसे पासवान परिवार का राजनीतिक गढ़ माना जाता है।