बिहार चुनाव: भाजपा का अभेद्य किला बांकीपुर, क्या विपक्ष के लिए बरकरार है चुनौती?

IANS | October 23, 2025 1:45 PM

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में कुछ सीटें ऐसी हैं, जिनका जिक्र होते ही जीत-हार का परिणाम लगभग तय मान लिया जाता है। पटना शहर में बसी बांकीपुर विधानसभा सीट उनमें से ही एक है। पटना जिले का यह प्रमुख विधानसभा क्षेत्र, जो पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक ऐसा अभेद्य गढ़ बन चुका है, जिसे भेदने की चुनौती विपक्ष के लिए हर बार और मुश्किल होती जा रही है।

बिहार चुनाव : वामपंथी गढ़ में सियासी जंग, सीपीआई की पकड़ पर भाजपा की नजर

IANS | October 23, 2025 12:00 AM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव के बीच बेगूसराय जिले का बखरी (एससी) विधानसभा क्षेत्र फिर सुर्खियों में है। गंडक नदी के किनारे बसा यह क्षेत्र अपनी घनी आबादी और कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। प्रति वर्ग किलोमीटर 1,928 लोगों की घनत्व वाला यह क्षेत्र आसपास के गांवों का प्रमुख बाजार केंद्र है।

बिहार की जीविका दीदियों ने एनडीए सरकार पर जताया भरोसा, तेजस्वी यादव के प्रस्ताव को ठुकराया

IANS | October 22, 2025 11:22 PM

बगहा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जीविका दीदियों को हर महीने 30 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का वादा भी किया गया है। इस पर प्रदेश की जीविका दीदियों ने एनडीए सरकार पर भरोसा जताते हुए तेजस्वी यादव के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

ठगबंधन की बारात को दूल्हा नहीं मिल रहा है : तरुण चुघ

IANS | October 22, 2025 9:11 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की अटकलों पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने महागठबंधन को 'ठगबंधन' करार देते हुए कहा कि बिहार की जनता इस गठबंधन को करारा जवाब देगी।

अगिआंव विधानसभा सीट : जातीय समीकरण और उम्मीदवारों की भूमिका से तय होंगे चुनावी नतीजे

IANS | October 22, 2025 8:10 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और आरा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2008 में चुनाव आयोग की ओर से की गई परिसीमन प्रक्रिया के बाद इसे एक अलग विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। इसके बाद साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में अगिआंव सीट पहली बार अस्तित्व में आई। इस बार यहां कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा से महेश पासवान, भाकपा-माले से शिव प्रकाश रंजन और जन स्वराज पार्टी से रमेश कुमार प्रमुख उम्मीदवार हैं।

तरारी विधानसभा सीट : 15 उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर, अब वोटरों के हाथ में फैसला

IANS | October 22, 2025 8:03 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट इस बार भी राजनीतिक लड़ाई का केंद्र बनी हुई है। यह सीट आरा लोकसभा क्षेत्र में आती है और ऐतिहासिक रूप से यह एक समय नक्सल प्रभावित रही, लेकिन अब चुनावी मुकाबला पूरी तरह विकास और जातीय समीकरणों पर केंद्रित है। इस बार यहां कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाकपा-माले ने मदन सिंह, भाजपा ने विशाल प्रशांत और जन स्वराज पार्टी ने चंद्रशेखर सिंह को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है।

शाहपुर विधानसभा सीट : ‘धान का कटोरा’ जहां रोमांचक होगा सियासी मुकाबला, राजद बनाम भाजपा आमने-सामने

IANS | October 22, 2025 7:59 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले की शाहपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र बनी हुई है। यह सीट आरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और इसमें शाहपुर और बिहिया प्रखंड शामिल है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 11 उम्मीदवार यहां से मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के राकेश रंजन हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजद से मौजूदा विधायक राहुल तिवारी फिर से चुनावी मैदान में हैं। जन स्वराज पार्टी से पद्मा ओझा भी यहां से ताल ठोंक रही हैं।

जगदीशपुर विधानसभा सीट : वीर कुंवर सिंह की धरती पर फिर सियासी संग्राम, राजद-जदयू में कौन मारेगा बाजी?

IANS | October 22, 2025 7:53 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले की जगदीशपुर विधानसभा सीट इस बार भी राजनीतिक दलों के बीच जोरदार मुकाबले का गवाह बनने जा रही है। यह सीट आरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और जगदीशपुर प्रखंड के अलावा पीरो ब्लॉक के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनी है। कुल 10 उम्मीदवार इस बार इस सीट पर मैदान में हैं। जदयू ने भगवान सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है, जबकि आरजेडी ने किशोर कुनाल पर भरोसा जताया है। वहीं, जन स्वराज पार्टी से विनय सिंह चुनावी अखाड़े में हैं।

बिहार चुनाव : कांग्रेस का पुराना गढ़ बरबीघा, 2020 में जदयू की जीत, इस बार बदलेंगे समीकरण?

IANS | October 22, 2025 7:22 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बरबीघा, बिहार के शेखपुरा जिले का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है, जो नवादा लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह क्षेत्र बरबीघा और शेखोपुरसराय प्रखंडों के साथ-साथ शेखपुरा प्रखंड की 10 ग्राम पंचायतों को समेटे हुए है। विधानसभा चुनाव में इस सीट से कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें जदयू से कुमार पुष्पंजय, कांग्रेस से त्रिशूलधारी सिंह और जनसुराज से मुकेश कुमार सिंह प्रमुख नाम हैं।

कल्याणपुर विधानसभा सीट: पूसा की कृषि क्रांति से राजनीति तक, क्या है इस बार का राजनीतिक समीकरण?

IANS | October 22, 2025 7:12 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र सिर्फ एक भौगोलिक नाम नहीं, बल्कि पूसा की कृषि क्रांति और राजनीतिक वर्चस्व की एक रोमांचक कहानी है।