परबत्ता विधानसभा सीट पर जेडीयू-आरजेडी के बीच शह-मात की जंग, जानें कौन किस पर भारी?
पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा सीट खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का अहम हिस्सा है। यह ग्रामीण इलाका अपनी समृद्ध सियासी विरासत और बदलते राजनीतिक समीकरणों के लिए जाना जाता है। कभी कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर पिछले कुछ दशकों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दबदबा रहा है।