बिहार चुनाव : कुचायकोट सीट पर जदयू का दबदबा, रोजगार और विकास प्रमुख मुद्दे

IANS | October 12, 2025 5:58 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित कुचायकोट विधानसभा सीट गोपालगंज जिले का एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है। गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सीट में कुचायकोट और मांझा दो प्रमुख सामुदायिक विकास खंड शामिल हैं।

बिहार चुनाव : एआईएमआईएम की सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा, महागठबंधन का गणित उलझा

IANS | October 12, 2025 4:21 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल और गठबंधन चुनावी मैदान में अपने योद्धाओं को उतारने की तैयारी में हैं। इस बीच सभी दल अपनी-अपनी संभावित विजय को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 32 सीटों की पहली सूची जारी करते हुए यह भी घोषणा कर दी कि वह इस चुनाव में सौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

सूर्यगढ़ा विधानसभा : जहां कभी नहीं जीती जदयू, 2010 में भाजपा को मिली थी आखिरी जीत, इस बार कौन मारेगा बाजी

IANS | October 12, 2025 3:07 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट, बिहार के लखीसराय जिले में स्थित है और यह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह विधानसभा क्षेत्र तीन प्रखंडों पिपरिया, सूर्यगढ़ा और चानन से मिलकर बना हुआ है। भौगोलिक दृष्टि से सूर्यगढ़ा लखीसराय जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

बिहार चुनाव 2025: लखीसराय सीट पर भाजपा की मजबूत पकड़, क्या विपक्ष रोक पाएगा विजयी रथ?

IANS | October 12, 2025 10:31 AM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। लखीसराय विधानसभा सीट मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह विधानसभा क्षेत्र हलसी, बड़हिया और रामगढ़ चौक प्रखंडों से मिलकर बना हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में होगी अहम बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर मुहर संभव

IANS | October 12, 2025 8:47 AM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बिहार विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार शाम 6:30 बजे पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।

बिहार चुनाव 2025: जमालपुर में बदलेगा सियासी मिजाज या कांग्रेस रखेगी सीट बरकरार?

IANS | October 11, 2025 6:36 PM

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले में स्थित जमालपुर विधानसभा क्षेत्र अपनी राजनीतिक विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास के लिए जाना जाता है। 1951 में स्थापित यह क्षेत्र मुंगेर लोकसभा सीट के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां मतदाता अलग-अलग विचारधाराओं वाले दलों को समर्थन देते आए हैं।

बिहार चुनाव 2025: मोरवा में राजद और जदयू लहराएंगे परचम या 'रोजगार' की बिसात पर पलटेगी बाजी?

IANS | October 11, 2025 6:16 PM

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोरवा बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है, जिसे राजनीति के जानकार हमेशा 'कांटे की टक्कर' वाले क्षेत्रों में गिनते हैं। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सीट के चुनावी मुकाबले का सीधा असर दिल्ली की राजनीति पर भी पड़ता है।

बिहार चुनाव 2025: तारापुर में डेढ़ दशक से चमक रहा जदयू का 'सितारा', कुशवाहा वर्चस्व रहा हावी

IANS | October 11, 2025 1:32 PM

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले का एक प्रमुख अनुमंडल स्तरीय कस्बा तारापुर इतिहास, संस्कृति, आस्था और राजनीति के कई रंगों को समेटे हुए है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

एनडीए में सीट बंटवारे पर बात अभी अधूरी, भाजपा नेतृत्व से दिल्ली में बात करूंगा: उपेंद्र कुशवाहा

IANS | October 11, 2025 1:31 PM

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन में सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दिया है। नाराजगी की चर्चाओं के बीच उन्होंने कहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

बिहार चुनाव 2025: मुंगेर में भगवा करेगा विस्तार या फिर राजद लेगी 2020 में मिली मामूली हार का बदला

IANS | October 11, 2025 1:13 PM

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी बिहार में गंगा के किनारे बसा मुंगेर राज्य के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। राजनीतिक दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो 1957 में स्थापित मुंगेर विधानसभा क्षेत्र एक सामान्य श्रेणी की सीट है। इस क्षेत्र में अक्सर समाजवादी विचारधारा वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाती रही है, लेकिन कोई भी पार्टी इसे अपना गढ़ नहीं कह सकती।