‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की तीसरी किस्त से खिले लाभार्थियों के चेहरे

IANS | October 6, 2025 2:19 PM

पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 21 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपए प्रति लाभार्थी की तीसरी किस्त हस्तांतरित की। तीसरी किस्त मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। महिलाओं ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया।

बिहार चुनाव 2025: छपरा सीट पर हैट्रिक लगाएगी भाजपा या फिर से पलटेगा पासा?

IANS | October 6, 2025 12:36 PM

पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक छपरा विधानसभा सीट ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। चुनाव में छपरा की जनता ने अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं को मौका दिया। पिछले दो चुनाव में यह सीट भाजपा के पास रही है, लेकिन पूर्व में इस सीट पर कांग्रेस का भी दबदबा रह चुका है। इस बार के चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

बिहार चुनाव: बाढ़ प्रभावित कृषि प्रधान क्षेत्र चेरिया बरियारपुर कई मायनों में खास, पार्टियों को मिलेगी कड़ी चुनौती

IANS | October 5, 2025 11:07 PM

बेगूसराय, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें बेगूसराय जिले की चेरिया बरियारपुर (सीट नंबर 141) सीट प्रमुखता से चर्चा में है। इस सीट के चुनावी नतीजे हर बार चौंकाने वाले रहे, क्योंकि मतदाताओं ने अधिक बार बदलाव के पक्ष में फैसला सुनाया। हालांकि, 2020 विधानसभा चुनाव सहित दो बार राजद ने इस सीट से बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है। ऐसे में एनडीए को इस सीट पर जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

बिहार विधानसभा चुनाव : सूर्य मंदिर की सांस्कृतिक और धार्मिक भव्यता के लिए प्रसिद्ध गरखा पर चढ़ रहा चुनावी रंग

IANS | October 5, 2025 2:28 PM

पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सारण जिले का गरखा विधानसभा क्षेत्र न सिर्फ अपने सूर्य मंदिर की सांस्कृतिक और धार्मिक भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के रूप में भी अपनी पहचान रखता है। अनुसूचित जाति की कम संख्या के बावजूद इसकी आरक्षित सीट की स्थिति इसे एक अनूठा और चर्चित विधानसभा क्षेत्र बनाती है। गंडकी नदी के किनारे बसा यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और जटिल चुनावी गतिशीलता के लिए जाना जाता है।

बिहार चुनाव 2025: रोसड़ा में भाजपा की मजबूत पकड़, महागठबंधन के सामने क्या है चुनौती?

IANS | October 4, 2025 4:14 PM

पटना, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में समस्तीपुर जिले का रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र (एससी-सुरक्षित) एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह सीट केवल चुनाव परिणामों के लिए नहीं, बल्कि अपने गहरे राजनीतिक इतिहास और बदलते सामाजिक समीकरणों के लिए जानी जाती है। दशकों तक यह सीट वामपंथी (सीपीएम) विचारधारा का गढ़ रही, लेकिन पिछले एक दशक में यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पैठ मजबूत की है।

बिहार चुनाव 2025: परसा सीट पर रहा राय उम्मीदवारों का दबदबा, गैर यादव कभी नहीं जीते

IANS | October 4, 2025 3:52 PM

पटना, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले में स्थित परसा विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां 18 बार चुनाव हो चुके हैं, लेकिन इस सीट की खास बात ये है कि यहां की जनता ने कभी गैर-यादव को विधानसभा नहीं पहुंचने दिया। यहां के लोगों की जातीय निष्ठा इतनी गहरी है कि वे नेताओं के दल बदलने पर भी प्रभावित नहीं होते।

बिहार चुनाव 2025: क्या तेज प्रताप की राजद से बेदखली बदलेगी हसनपुर में जीत का समीकरण?

IANS | October 4, 2025 3:23 PM

पटना, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक दल बेसब्री से चुनाव तारीखों की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं। बिहार की चुनावी बिसात पर कुछ सीटें ऐसी होती हैं जो सिर्फ विधायक नहीं चुनतीं, बल्कि सत्ता के समीकरणों को भी उलटफेर कर देती हैं। एक ऐसी ही सीट समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में स्थित हसनपुर है।

बिहार चुनाव 2025 : छातापुर सीट पर एनडीए बनाम महागठबंधन, क्या इस बार पलटेगा सियासी समीकरण?

IANS | October 3, 2025 4:17 PM

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले में स्थित छातापुर विधानसभा सीट पर मुकाबला आसान नहीं है। एक ओर जहां भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन अपनी स्थिति को और मजबूत करने में जुटा है, तो दूसरी ओर राजद नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी खोई जमीन को वापस पाने की कोशिश में है।

बिहार चुनाव : नरपतगंज पर 20 साल से भाजपा का कब्जा, क्या 2025 में बदलेगा समीकरण?

IANS | October 3, 2025 11:52 AM

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले की नरपतगंज विधानसभा सीट पर पिछले 20 साल से भाजपा का दबदबा रहा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी इस मजबूत स्थिति को कायम रखने की कोशिश में है, वहीं राजद-नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इस गढ़ को भेदने की कोशिश में जुटा है।

बिहार चुनाव 2025: प्रदेश को दो सीएम देने वाली सोनपुर सीट पर कौन फहराएगा जीत का परचम?

IANS | October 3, 2025 11:48 AM

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार को दो-दो मुख्यमंत्री देने वाला सोनपुर विधानसभा क्षेत्र नई रणनीति और नए मुद्दों के साथ चुनाव के लिए तैयार है। राजद के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 1980 में इस सीट से जीत हासिल करके विधानसभा में प्रवेश किया था। इसी धरती से रामसुंदर दास का नाता रहा है, जो बिहार के मुख्यमंत्री रहे।