रक्सौल विधानसभा सीट : भारत-नेपाल सीमा पर बसा क्षेत्र, जहां एनडीए का दबदबा बरकरार

IANS | August 21, 2025 6:16 PM

पूर्वी चंपारण, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की रक्सौल विधानसभा क्षेत्र राज्य की 243 सीटों में से एक है। यह पूर्वी चंपारण जिले के अंतर्गत आता है, लेकिन संसदीय स्तर पर यह पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ऐतिहासिक, भौगोलिक और राजनीतिक दृष्टि से यह सीट न सिर्फ बिहार बल्कि भारत-नेपाल संबंधों में भी बेहद अहम भूमिका निभाती है।

बिहार चुनाव : बेनीपट्टी सीट पर भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला, जीत के लिए 'ब्राह्मणों का आशीर्वाद' जरूरी

IANS | August 19, 2025 6:19 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार का मधुबनी जिला मिथिला क्षेत्र का एक हिस्सा है, जिसके अंतर्गत बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र है। यह ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है, इसलिए राजनीतिक पार्टियां अक्सर बेनीपट्टी से ब्राह्मण उम्मीदवारों पर दांव लगाती हैं। अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में 11 बार ब्राह्मण उम्मीदवारों को जीत मिली। अगर 2010 से लेकर अब तक हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर गौर करें तो इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

बिहार विधानसभा चुनाव: ऐतिहासिक स्थल सोनबरसा, जो 'कोसी के श्राप' से नहीं अछूता

IANS | August 19, 2025 5:55 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले की सोनबरसा विधानसभा सीट (अनुसूचित जाति आरक्षित) प्रदेश की राजनीति में एक अहम स्थान रखती है। यह मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और सोनबरसा, पतरघट तथा बनमा ईटहरी प्रखंडों को मिलाकर बनी है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो यह क्षेत्र कभी अंगुत्तरप राज्य का हिस्सा था, जो वैशाली महाजनपद के निकट स्थित था।

बिहार विधानसभा चुनाव: मिथिला की धरती सहरसा, जहां कोसी की बाढ़ और सियासत लिखती है इतिहास

IANS | August 19, 2025 3:07 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल अब तेज हो चुकी है। इसी बीच सहरसा विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। कोसी नदी के किनारे बसा सहरसा, जिसका नाम संस्कृत शब्द 'सहस्रधारा' से पड़ा, जो बिहार की राजनीति में अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और सामाजिक समीकरण इसे चुनावी दृष्टि से और भी अहम बना देते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव: महिषी सीट पर रोजगार और जातीय समीकरण तय करेंगे राजनीतिक भविष्य

IANS | August 19, 2025 2:05 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में कोसी क्षेत्र हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाता आया है। इसी क्षेत्र की एक अहम सीट है महिषी विधानसभा, जो न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि राजनीतिक समीकरणों की दृष्टि से भी बेहद संवेदनशील मानी जाती है। 2025 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां की जनता का रुख किस ओर झुकेगा, यह सवाल अभी से चर्चा में है।

हरलाखी विधानसभा सीट: सीता माता की जन्मस्थली पर होगा 'रण,' समझें चुनावी समीकरण

IANS | August 19, 2025 1:29 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित हरलाखी विधानसभा क्षेत्र आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनने जा रहा है। यह क्षेत्र मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। हरलाखी विधानसभा सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुनौरा धाम में मां जानकी जन्म स्थली स्थित है।

बिहार विधानसभा चुनाव: सिमरी बख्तियारपुर, जहां मखाने की महक और सियासत की गर्मी बनी सुर्खी

IANS | August 19, 2025 12:29 PM

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी में सहरसा जिले की सिमरी बख्तियारपुर सीट पर हर किसी की नजर टिकी है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह विधानसभा सीट राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक समीकरणों के लिहाज से भी बेहद अहम है।

झंझारपुर विधानसभा सीट: ऐसा क्षेत्र, जहां दशकों से मिश्रा परिवार की मजबूत पकड़, 2025 में क्या बदलेगा सियासी समीकरण?

IANS | August 16, 2025 12:14 PM

पटना, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा नाम है, जो दशकों से 'मिश्रा परिवार' की मजबूत पकड़ और विरासत का प्रतीक रहा है। यह वही क्षेत्र है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने 1972 से लेकर 1990 तक लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीते और इस क्षेत्र को बिहार की राजनीति के नक्शे पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। पिता की इस विरासत को उनके बेटे नीतीश मिश्रा ने आगे बढ़ाया, जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं। फिलहाल, 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर झंझारपुर में राजनीति गरमाने लगी है।

बिहार चुनाव : 'राम' नाम की सियासी परंपरा और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बनी राजनगर सीट

IANS | August 13, 2025 8:23 PM

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह सीट न सिर्फ अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है, बल्कि इसकी राजनीतिक परंपरा भी बेहद खास रही है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यह सीट झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

मधुबनी विधानसभा सीट : राजद की हैट्रिक का खेल या नई पार्टी का प्रवेश, राजनीति में घुलेगा कौन सा रंग?

IANS | August 12, 2025 8:42 PM

पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचाना जाने वाला मधुबनी, आमतौर पर अपनी पारंपरिक कला, विवाह परंपराओं, आम और मखानों के लिए प्रसिद्ध रहा है। वहीं, सियासत में भी इसकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र बिहार राज्य के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सामान्य श्रेणी की सीट है और मधुबनी जिले में स्थित है। यह मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है।