बिहार विधानसभा चुनाव: गौरा बौराम में बाढ़ और पलायन प्रमुख मुद्दे, समझें सियासी समीकरण

IANS | August 29, 2025 2:38 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दरभंगा जिले का गौरा बौराम विधानसभा बिहार की राजनीति में एक अहम स्थान रखता है। यह विधानसभा क्षेत्र 2008 के परिसीमन आयोग की सिफारिश पर अस्तित्व में आया और तब से अब तक तीन चुनाव देख चुका है।

बिहार विधानसभा चुनाव: दरभंगा ग्रामीण में राजद की बादशाहत को भाजपा-जेडीयू की चुनौती

IANS | August 29, 2025 2:23 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र बिहार की राजनीति में एक बेहद खास जगह रखता है। यह क्षेत्र दरभंगा लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस विधानसभा में संपूर्ण मनीगाछी प्रखंड और दरभंगा ब्लॉक की 17 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के गढ़ 'अररिया' में जदयू-भाजपा की राह मुश्किल

IANS | August 28, 2025 11:47 PM

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले में स्थित अररिया विधानसभा सीट एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है। यह सीट पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत आती है और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास रोचक रहा है, जहां कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा और कभी निर्दलीय उम्मीदवार ने अपनी जीत का परचम बुलंद किया है।

बिहार चुनाव : हरसिद्धि विधानसभा सीट पर 'रोमांचक जंग' की आहट, किंगमेकर की भूमिका में जदयू

IANS | August 28, 2025 9:39 PM

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र सियासी हलकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हरसिद्धि और तुरकौलिया प्रखंडों से मिलकर बनी सीट का गठन 1951 में हुआ था और अब तक यहां 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

बिहार चुनाव : जाले विधानसभा में बदलते समीकरणों के बीच किसके हाथ आएगी बाजी?

IANS | August 28, 2025 2:56 PM

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दरभंगा जिले का जाले विधानसभा क्षेत्र उत्तर-मध्य मिथिला की राजनीति में एक अहम पहचान रखता है। यह विधानसभा सीट मधुबनी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और जाले प्रखंड के सभी पंचायतों के साथ-साथ सिंहवाड़ा प्रखंड के 25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बना है।

बिहार चुनाव : जेडीयू का साथ तय करता है खजौली सीट का भविष्य ! जातिगत समीकरण साधने से ही जीत संभव

IANS | August 27, 2025 7:13 PM

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में मधुबनी जिले में स्थित खजौली विधानसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा छह बार और भाजपा चार बार चुनाव जीत चुकी है। इस सीट की खास बात यह है कि चुनाव वही पार्टी जीतती है, जिसे जनता दल (यूनाइटेड) का साथ मिलता है।

नरकटियागंज विधानसभा : बिहार की सीमावर्ती सीट पर कांटे की टक्कर के आसार

IANS | August 27, 2025 6:31 PM

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम चंपारण जिले की नरकटियागंज विधानसभा सीट, उत्तर बिहार की राजनीति में खास महत्व रखती है। यह क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और नरकटियागंज प्रखंड के साथ लौरिया ब्लॉक की पांच पंचायतों को मिलाकर गठित किया गया है। भूगोल और इतिहास की दृष्टि से यह इलाका उतना ही रोचक है, जितना राजनीति के लिहाज से।

बिहार चुनाव : सुगौली विधानसभा, जहां लिखी गई थी भारत और नेपाल सीमा की कहानी

IANS | August 26, 2025 6:33 PM

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वी चंपारण जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित सुगौली विधानसभा क्षेत्र बिहार की राजनीति में अपना खास महत्व रखता है। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित यह सीट 1951 में अस्तित्व में आई और अब तक यहां 16 बार चुनाव हो चुके हैं। हालांकि, 1957 में यहां मतदान नहीं हुआ था।

लौकहा विधानसभा सीट : नेपाल से सटी कर्नाट वंश की धरती पर 2025 का चुनाव राजनीति की नई कसौटी

IANS | August 26, 2025 5:54 PM

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल से सटा बिहार का लौकहा इलाका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से बेहद खास माना जाता है। मधुबनी जिले की लौकहा विधानसभा सीट न सिर्फ मिथिला की समृद्ध विरासत की गवाही देती है, बल्कि कर्नाट राजवंश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी जुड़ी हुई है।

फुलपरास विधानसभा सीट : कर्पूरी ठाकुर की सियासी धरती पर फिर चुनावी संग्राम, विरासत की जंग किसके नाम?

IANS | August 26, 2025 5:48 PM

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। फुलपरास सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं, बल्कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे दिग्गज नेता की सियासी कर्मभूमि है। उनकी सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी इस क्षेत्र की राजनीति को दिशा देती है। चुनावों में मौका भुनाने के लिए कई दल उनके नाम का सहारा लेते रहे हैं। वर्तमान में इस सीट पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के दलों की नजर है। खासकर जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल यहां अपनी ताकत झोंक रहे हैं।