वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट: वाल्मीकि की तपोभूमि पर सियासी संग्राम, क्या बरकरार रहेगा जेडीयू का दबदबा?
वाल्मीकि नगर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र आगामी 2025 विधानसभा चुनावों में एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनने जा रहा है। यह क्षेत्र बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में है, लेकिन वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। सामान्य श्रेणी की यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। उसके बाद से यहां नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दबदबा रहा है।