बिहार चुनाव 2025 : त्रिवेणीगंज में कायम रहेगा जदयू का दबदबा? जानिए इसका राजनीतिक इतिहास

IANS | October 3, 2025 9:48 AM

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिवेणीगंज विधानसभा का राजनीतिक महत्व और सामाजिक विविधता इसे बिहार की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट बनाती है। सुपौल जिले के अंतर्गत आने वाली त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है, जो अपनी सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक पहचान के लिए जानी जाती है।

बिहार चुनाव 2025 : क्या जदयू के गढ़ निर्मली में सेंध लगा पाएगा विपक्ष?

IANS | October 2, 2025 3:44 PM

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले में स्थित निर्मली विधानसभा क्षेत्र पिछले 15 साल से जदयू का मजबूत गढ़ रहा है। 2010 में हुए विधानसभा चुनाव से यह सीट जदयू के पास रही है। इस बार अपने राजनीतिक महत्व और स्थानीय मुद्दों के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं।

बिस्फी विधानसभा सीट पर सियासी घमासान, क्या भाजपा दोहरा पाएगी अपनी जीत?

IANS | October 2, 2025 1:01 PM

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बिस्फी विधानसभा क्षेत्र मिथिला की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह मधुबनी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और इसके अंतर्गत बिस्फी प्रखंड की 28 और रहिका प्रखंड की 12 ग्राम पंचायतें आती हैं। बिस्फी विधानसभा सीट चुनावों के हिसाब से भाजपा के लिए मायने रखती है, क्योंकि 2020 में यहां पहली बार जीती पार्टी के लिए यहां सीट बरकरार रखने की चुनौती होगी।

बाबूबरही विधानसभा सीट: मधुबनी का अहम विधानसभा क्षेत्र, राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र

IANS | October 2, 2025 12:03 PM

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के उत्तरी भाग में नेपाल की सीमा के निकट स्थित बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र मधुबनी जिले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाबूबरही व लदनिया सामुदायिक विकास खंड के साथ-साथ खजौली प्रखंड की 7 ग्राम पंचायतें भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा बाबूबरही प्रखंड में 20 और लदनिया में 15 ग्राम पंचायतें आती हैं।

पिपरा विधानसभा सीट: क्या भाजपा मारेगी जीत की हैट्रिक या अन्य का खुलेगा खाता? जानें समीकरण

IANS | October 1, 2025 6:11 PM

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित पिपरा विधानसभा क्षेत्र इस बार विधानसभा चुनावों में काफी चर्चा में रहने वाला है। यह सीट पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसमें मेहसी, चकिया (पिपरा) और टेकटारिया प्रखंड आते हैं। 1957 में अस्तित्व में आई इस सीट को पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे सामान्य वर्ग के लिए कर दिया गया।

कल्याणपुर विधानसभा सीट: हर चुनाव में बदलता समीकरण, 2025 में फिर टकराव तय

IANS | October 1, 2025 5:33 PM

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी चंपारण जिले की कल्याणपुर विधानसभा सीट बिहार की उन सीटों में से है, जहां हर चुनाव में मतदाता अलग फैसला सुनाते आए हैं। यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद बनी और अब तक तीन बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी विधायक को लगातार जीत का मौका नहीं मिला।

केसरिया विधानसभा सीट: काफी दिलचस्प रहा है चुनावी मुकाबला, जानें किसका पलड़ा है भारी

IANS | September 30, 2025 6:20 PM

पटना, 30 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की केसरिया विधानसभा सीट, पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। केसरिया विधानसभा सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है और 1951 में अस्तित्व में आई थी। वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के बाद इसका नया स्वरूप सामने आया, जिसमें केसरिया प्रखंड के साथ-साथ संग्रामपुर और कल्याणपुर प्रखंड के कुछ हिस्से भी शामिल किए गए।

गोविंदगंज विधानसभा सीट: क्या अपनी जीत दोहरा पाएगी भाजपा? जानें चुनावी समीकरण

IANS | September 30, 2025 5:39 PM

पटना, 30 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की गोविंदगंज विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी रोचक रहा है। कभी यह सीट कांग्रेस का अटूट गढ़ मानी जाती थी, लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों ने इसे भाजपा और अन्य दलों के लिए भी महत्वपूर्ण बना दिया।

बिहार चुनाव 2025 : भाजपा के गढ़ 'सिकटी' में विपक्ष सेंध लगा पाएगा?

IANS | August 31, 2025 7:59 PM

पटना, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले दो दशकों से बिहार के अररिया जिले में स्थित सिकटी विधानसभा क्षेत्र भाजपा और जदयू का मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में यहां की राजनीतिक लड़ाई बेहद कठिन होने की संभावना है। अपने राजनीतिक महत्व और स्थानीय मुद्दों के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं।

बिहार विधान चुनाव: क्या इस बार 'जोकीहाट' पर खत्म होगा तस्लीमुद्दीन परिवार का दबदबा?

IANS | August 29, 2025 10:17 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले में स्थित जोकीहाट विधानसभा सीट का राजनीतिक महत्व इस बात से स्पष्ट है कि यहां कैंडिडेट किसी भी पार्टी का हो, लेकिन जीत का फैसला मुस्लिम वोटर ही करते हैं। सामान्य श्रेणी की इस सीट पर जदयू, राजद और कांग्रेस जैसे दलों का लंबे समय तक दबदबा रहा है, जो इसे क्षेत्रीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाता है।