बिहार चुनाव : वैशाली सीट का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व, जातीय गणित अहम

IANS | October 12, 2025 11:07 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार का वैशाली, वह भूमि जिसने विश्व को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया, जैन धर्म को उसका अंतिम तीर्थंकर दिया और बौद्ध धर्म को उसका अंतिम उपदेश। वैशाली जिले की यह विधानसभा सीट अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और राजनीतिक महत्व के कारण एक अलग पहचान रखती है। महाभारत काल से जुड़े संदर्भों में वर्णित यह क्षेत्र लगभग 600 ईसा पूर्व विश्व का पहला गणराज्य बना, जहां चुने हुए प्रतिनिधियों की सभा और सुशासन व्यवस्था थी।

बिहार चुनाव : वाम का गढ़ या नई दस्तक? दरौली सीट पर दिलचस्प है मुकाबला

IANS | October 12, 2025 10:56 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले में स्थित दरौली अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीट है। यह सीट जिले के दरौली, गुठनी और अंदर प्रखंडों को शामिल करती है और जिले के पश्चिमी छोर पर उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी हुई है। घाघरा नदी के उपजाऊ मैदानों में बसे इस इलाके की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। यहां धान, गेहूं और मौसमी सब्जियों की खेती व्यापक रूप से की जाती है।

बिहार चुनाव : रघुनाथपुर में राजद का दबदबा, यादव-मुस्लिम तय करेंगे समीकरण

IANS | October 12, 2025 10:50 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान स्थित रघुनाथपुर विधानसभा सीट प्रदेश की उन कुछ सीटों में से एक है जो हर चुनाव में राजनीतिक समीकरणों का रुख तय करने की क्षमता रखती है। यह सीट सामान्य श्रेणी की है। इसमें रघुनाथपुर और हुसैनगंज प्रखंडों के साथ-साथ हसनपुरा प्रखंड की पांच ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह इलाका घाघरा नदी की समृद्ध जलोढ़ समभूमि में बसा है, जहां कृषि आज भी मुख्य आजीविका का आधार बनी हुई है।

बिहार चुनाव : सिवान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत, समझें समीकरण

IANS | October 12, 2025 10:44 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार का सिवान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वही धरती है, जिसने भारत को उसका पहला राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिया। समृद्ध भोजपुरी संस्कृति से सराबोर यह इलाका भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक राजनीति तक अपनी गहरी छाप छोड़ चुका है।

बिहार चुनाव : लालू यादव के गृह क्षेत्र हथुआ में सियासी घमासान, जातीय समीकरण निर्णायक

IANS | October 12, 2025 10:38 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित हथुआ विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गोपालगंज लोकसभा सीट का हिस्सा होने के साथ-साथ यह सीट इसीलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी क्षेत्र में फुलवरिया गांव है, जो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का पैतृक गांव है। राजनीति और इतिहास दोनों के लिहाज से हथुआ का क्षेत्रीय समीकरण बिहार की सत्ता के रुझान को दर्शाने वाला माना जाता है।

बिहार चुनाव: लालगंज सीट पर बाहुबल, जातीय समीकरण और विकास का टकराव

IANS | October 12, 2025 10:29 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट प्रदेश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक तस्वीर का प्रतीक है। शहरीकरण और बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों के कारण लालगंज राज्य के सबसे उभरते क्षेत्रों में गिना जाने लगा है। ऐतिहासिक रूप से भी इस क्षेत्र का विशेष महत्व रहा है। ब्रिटिश शासनकाल में लालगंज प्रशासनिक दृष्टि से एक प्रमुख इलाका था और 1969 में इसे नगर परिषद (नगर बोर्ड) का दर्जा मिला।

बिहार चुनाव : जीरादेई की धरती पर फिर सियासी जंग, राजेंद्र प्रसाद से शहाबुद्दीन तक...

IANS | October 12, 2025 10:26 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले की जीरादेई विधानसभा ने देश को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसा महामानव दिया। सिवान जिले का एक छोटा सा कस्बा जीरादेई, जहां 3 दिसंबर 1884 को डॉ. प्रसाद का जन्म हुआ था। वे 1946 में संविधान सभा के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे थे, और आज भी जीरादेई का नाम राष्ट्रीय गौरव के साथ लिया जाता है।

बिहार विधानसभा चुनाव: पासवान परिवार का गढ़ हाजीपुर, दलित-मुस्लिम वोटर होंगे निर्णायक

IANS | October 12, 2025 10:15 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र एक विशेष महत्व रखता है। यह सीट वैशाली जिले में स्थित है, जो गंगा नदी द्वारा प्रदेश की राजधानी पटना से अलग होता है। भौगोलिक स्थिति और ऐतिहासिक महत्ता के कारण वैशाली को उत्तर बिहार का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। हाजीपुर का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहले केले, वैशाली की धरती और दलित राजनीति के प्रतीक दिवंगत राम विलास पासवान की छवि उभरती है।

बिहार विधानसभा चुनाव: भोरे में कांटे की टक्कर, लालू के गढ़ में जदयू की चुनौती

IANS | October 12, 2025 6:51 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले का भोरे विधानसभा क्षेत्र राज्य की राजनीति में एक विशिष्ट पहचान रखता है। यह गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीट है। भौगोलिक रूप से यह इलाका बिहार के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, जो इसे सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से एक खास रंग देता है।

एनडीए में सीट बंटवारा हुआ फाइनल, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी बिहार चुनाव

IANS | October 12, 2025 6:40 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो गई। इस चुनाव में जदयू और भाजपा में से कोई बड़ा भाई नहीं होगा, बल्कि दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।