बिहार चुनाव : महाराजगंज में परिवर्तन और समीकरणों की दिलचस्प कहानी

IANS | October 14, 2025 10:12 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले में स्थित महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र राज्य की राजनीति में एक विशेष पहचान रखता है। यह क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा सीट का हिस्सा है और अपने गठन (1951) से लेकर अब तक राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था के कई उतार-चढ़ाव का साक्षी रहा है।

बिहार चुनाव : गोरियाकोठी सीट पर सत्ता का रोमांचक खेल

IANS | October 14, 2025 10:00 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की गोरियाकोठी विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी की है। यह राजनीति, इतिहास और लोकजीवन का एक दिलचस्प मिश्रण प्रस्तुत करती है। यह सीट सिवान जिले में आती है और महाराजगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

बिहार चुनाव : बड़हरिया में कृषि, पलायन और रोजगार के मुद्दे प्रमुख, समझें समीकरण

IANS | October 14, 2025 9:47 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले में स्थित बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम पहचान रखता है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से बड़हरिया और पचरुखी प्रखंडों के 23 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करता है और पूरी तरह कृषि प्रधान है।

बिहार चुनाव : दरौंदा की सियासत की नई लकीरें, परिवारवाद से लेकर जनादेश तक

IANS | October 14, 2025 9:41 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले में स्थित दरौंदा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में तेजी से उभरते हुए क्षेत्रों में से एक है। यह सीट सिवान लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें दरौंदा, सिसवन प्रखंड के साथ-साथ हसनपुरा प्रखंड के 10 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इस क्षेत्र का गठन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों पर किया गया था।

बिहार चुनाव : भाजपा की सभी तबके को साधने की कोशिश, दलित, पिछड़ा और महिलाओं को भी टिकट

IANS | October 14, 2025 6:02 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। खास बात ये भी है कि भाजपा ने इस लिस्ट में सभी तबके को तरजीह दी है। इसके अलावा 71 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 9 महिलाओं के नाम भी शामिल किए हैं। वहीं, पार्टी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

बिहार चुनाव : भाजपा की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार, जानें किसको मिली जगह, किसका पत्ता कटा

IANS | October 14, 2025 4:44 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 71 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम हैं। भाजपा ने कई पुराने विधायकों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है। ‎भाजपा ने पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 4 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को भी जगह दी है।

बिहार चुनाव : भाजपा-जदयू में बराबर का सीट बंटवारा, 'बड़े भाई' का बढ़ता दबदबा

IANS | October 13, 2025 6:04 PM

पटना, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है। फॉर्मूले के तहत, भाजपा और जदयू इस बार 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, एनडीए के सहयोगी दलों को 41 सीटें दी गई हैं।

बिहार चुनाव : तेघरा सीट पर सीपीआई का ऐतिहासिक दबदबा, 2025 में बदलेगी सियासत?

IANS | October 12, 2025 11:59 PM

बेगूसराय, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इस बार सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के बीच एक-एक सीट के लिए लड़ाई देखी जा रही है। ऐसे में बेगूसराय का तेघरा विधानसभा सीट का चुनाव काफी अहम होगा, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का पुराना गढ़ माना जाता रहा है।

बिहार चुनाव : साहेबपुर कमाल रहा राजद का गढ़, एनडीए की टिकी नजर

IANS | October 12, 2025 11:34 PM

बेगूसराय, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां एक-एक सीट के लिए जोर-आजमाइश में लगी हैं। ऐसे में बेगूसराय जिले की साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट भी काफी महत्वपूर्ण है। यह सीट बेगूसराय के सात विधानसभा क्षेत्रों, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी (एससी), में से एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बिहार चुनाव : मटिहानी गुप्त वंश में आर्थिक और प्रशासनिक केंद्र, बूथ कैप्चरिंग का भी जुड़ा काला इतिहास

IANS | October 12, 2025 11:24 PM

बेगूसराय, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक-एक सीट को लेकर सत्तापक्ष और विपक्षी महागठबंधन के बीच लड़ाई है। मटिहानी विधानसभा सीट के लिए भी राजनीतिक दलों के बीच सियासी दांवपेच तेज हो गया है। मटिहानी बेगूसराय के सात विधानसभा क्षेत्रों, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी (एससी), में से एक है।