शेखपुरा विधानसभा सीट: 2020 में राजद को पहली बार मिली जीत, क्या इस बार जदयू करेगी वापसी?

IANS | October 22, 2025 7:08 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले की शेखपुरा विधानसभा सीट इस बार फिर से दिलचस्प मुकाबले के लिए तैयार है। यहां जेडीयू ने रणधीर कुमार सोनी, राजद ने विजय यादव और जनस्वराज पार्टी ने राजेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य लड़ाई इन तीन दलों के बीच मानी जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव: क्या आरा सीट पर फिर से खिलेगा कमल या लेफ्ट को मिलेगी जीत?

IANS | October 22, 2025 7:03 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की आरा विधानसभा सीट उन चुनिंदा सीटों में से एक है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने वर्तमान विधायक का टिकट काटकर नए उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने मौजूदा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह का टिकट काटकर संजय सिंह टाइगर को उम्मीदवार बनाया है।

बिहार विधानसभा चुनाव: बड़हरा सीट पर राजद के गढ़ में जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी भाजपा, जानें चुनावी समीकरण

IANS | October 22, 2025 6:49 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गढ़ कहे जाने वाली कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमल खिलाया था। ऐसी ही एक सीट है भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा। यहां भाजपा ने राजद के किले में सेंध लगाते हुए जीत हासिल की थी।

बिहार विधानसभा चुनाव: संदेश सीट पर राजद लगाएगी हैट्रिक या जदयू का चलेगा तीर, जानें समीकरण

IANS | October 22, 2025 6:34 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में होने वाले मतदान की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे कई सीटों पर मतदाताओं की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि क्या इस बार बदलाव होगा या कोई नई पार्टी का विधायक उनका प्रतिनिधित्व करेगा। भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट पर भी मतदाता इसी सवाल से जूझ रहे हैं।

बिक्रम विधानसभा में 10 साल बाद कमल खिलेगा या फिर कांग्रेस लगाएगी जीत की हैट्रिक?

IANS | October 22, 2025 6:19 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की बिक्रम विधानसभा सीट चुनावी चर्चा का केंद्र बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस सीट पर 10 साल बाद कमल खिलाने के लिए जोर-शोर से जुटी है, जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए मैदान में डटी है।

बिहार विधानसभा चुनाव: अगिआंव सीट पर सीपीआई (एमएल) की हैट्रिक या भाजपा की वापसी

IANS | October 22, 2025 5:59 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा सीट, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और यह सीट चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ का आरोप, 'राहुल गांधी का टिकट का वादा धोखा निकला'

IANS | October 22, 2025 5:40 PM

गयाजी, 22 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में टिकट दिए जाने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया।

गठबंधन को संभाल नहीं सकते, बिहार को क्या एकजुट रखेंगे: राजद-कांग्रेस पर चिराग पासवान का हमला

IANS | October 22, 2025 1:10 PM

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में महागठबंधन की स्थिति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने महागठबंधन में एकता की कमी का दावा किया। इसके साथ ही, महागठबंधन के नेताओं पर समाज के वंचित वर्गों के साथ छल करने का आरोप लगाया।

बिहार में गठबंधन टूट चुका है, कांग्रेस हर राज्य में हो रही खत्म : आचार्य प्रमोद कृष्णम

IANS | October 21, 2025 11:08 PM

संभल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजद के साथ मुकाबले को 'फ्रेंडली फाइट' बताया है, वहीं कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर तीखा प्रहार किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव: वारिसनगर सीट पर बड़े दलों के लिए बड़ी चुनौती, क्या इस बार बदलेगा समीकरण?

IANS | October 21, 2025 11:42 AM

पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित वारिसनगर एक ऐसा इलाका है, जिसकी पहचान सिर्फ उपजाऊ मिट्टी से नहीं, बल्कि एक अनोखे राजनीतिक इतिहास से भी है। यह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जो वर्षों से क्षेत्रीय दलों का गढ़ बनी हुई है।