बिहार चुनाव : मधुबन में भाजपा-राजद में सीधा मुकाबला, राणा रंधीर के सामने हैट्रिक की चुनौती

IANS | October 27, 2025 4:37 PM

पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की मधुबन सीट राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है और पूर्वी चंपारण जिले की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सीट मानी जाती है। यह सीट शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और एक सामान्य वर्ग की सीट है। 1957 में अस्तित्व में आने के बाद से यह सीट बिहार में कई अहम राजनीतिक परिवर्तनों की साक्षी रही है।

बिहार चुनाव : छातापुर में भाजपा-राजद के बीच टक्कर, नीरज कुमार सिंह लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक?

IANS | October 27, 2025 4:26 PM

पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से में नेपाल सीमा के पास स्थित है। यह सुपौल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और अपनी भौगोलिक स्थिति, सांस्कृतिक विरासत और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए जानी जाती है।

बिहार चुनाव : बिहपुर में कांटे की टक्कर, एनडीए-महागठबंधन की नजरें मतदाताओं पर टिकी

IANS | October 26, 2025 11:50 PM

भागलपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले का बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अपनी भौगोलिक और राजनीतिक खासियतों के लिए जाना जाता है। गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक नदियों से घिरा यह क्षेत्र उपजाऊ भूमि के कारण कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र है।

बिहार चुनाव : परबत्ता विधानसभा सीट पर जदयू की मजबूत पकड़, राजद को कड़ी चुनौती

IANS | October 26, 2025 11:43 PM

खगड़िया, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही खगड़िया जिले का परबत्ता विधानसभा क्षेत्र चर्चा में है। हाल के वर्षों में इस सीट पर हार-जीत में करीबी अंतर देखने को मिला। जदयू, राजद और लोजपा के बीच करीबी मुकाबला देखा गया था, लेकिन इस बार एनडीए की मजबूती के कारण विपक्ष को ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है।

बिहार चुनाव : बेलदौर में जेडीयू की मजबूत पकड़, विपक्ष के लिए कठिन चुनौती

IANS | October 26, 2025 10:07 PM

खगड़िया, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले का बेलदौर विधानसभा क्षेत्र, गंगा और कोसी नदियों के मैदानों में बसा, अपनी सपाट भौगोलिक और राजनीतिक विशेषताओं के लिए जाना जाता है। 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आए इस क्षेत्र ने तीन विधानसभा चुनावों (2010, 2015, और 2020) में जनता दल (यूनाइटेड) को लगातार समर्थन दिया है।

बिहार चुनाव : अतरी में राजद, हम और जनसुराज के बीच कड़ी टक्कर, मैदान में 12 उम्मीदवार

IANS | October 26, 2025 5:47 PM

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अतरी विधानसभा सीट बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 'माउंटेन मैन' के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी का पैतृक गांव गहलौर भी अतरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित है।

चकाई विधानसभा चुनाव: पार्टियां पसंद नहीं आई तो जनता ने निर्दलीयों को चुना, इस बार किसको मिलेगा मौका?

IANS | October 26, 2025 4:18 PM

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चकाई विधानसभा सीट न सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से अहम है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था के लिए भी जानी जाती है। झारखंड की सीमा से सटे इस क्षेत्र की भौगोलिक और सांस्कृतिक पहचान इसे बिहार के अन्य इलाकों से अलग बनाती है।

लालटेन का तेल खत्म, तेजस्वी ने हार स्वीकार ली : शाहनवाज हुसैन

IANS | October 25, 2025 11:39 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव के बीच भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है और अब वे इस चिंता में दुबले हो रहे हैं कि एनडीए का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

बिहार चुनाव 2025: पिछले तीन चुनावों में फतुहा सीट पर राजद का दबदबा, जातिगत फैक्टर पर टिकी है राजनीति

IANS | October 25, 2025 10:23 PM

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला फतुहा विधानसभा सीट 1957 में अपनी स्थापना के बाद से 18 बार चुनावी जंग का गवाह बन चुकी है। हाल के वर्षों में इसकी पहचान एक ऐसी सीट के रूप में बनी है, जहां जातीय गोलबंदी और सामाजिक समीकरण ही चुनावी नतीजे तय करते हैं। यहां की राजनीति पूरी तरह से जातिगत फैक्टर पर टिकी हुई है।

झाझा विधानसभा सीट : जदयू और राजद के बीच कड़ा मुकाबला, कुल 9 उम्मीदवार मैदान में

IANS | October 25, 2025 8:18 PM

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। झाझा विधानसभा सीट पर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। यह सीट बिहार के जमुई जिले के अंतर्गत आती है। झाझा को अक्सर बिहार का 'मिनी शिमला' कहा जाता है क्योंकि यह झारखंड की सीमा के बिल्कुल निकट पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है।